By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Reading: मंडी के कोठी गैहरी के गगनेश सेना में बना लेफ्टिनेंट.. .चौकीदार के पद पर पिता को बेटे पर गर्व
Share
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Search
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
© 2022 Dawn News Network Pvt Ltd. | News Media Company | All Rights Reserved.
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal > Blog > himachal > मंडी के कोठी गैहरी के गगनेश सेना में बना लेफ्टिनेंट.. .चौकीदार के पद पर पिता को बेटे पर गर्व
himachalNews

मंडी के कोठी गैहरी के गगनेश सेना में बना लेफ्टिनेंट.. .चौकीदार के पद पर पिता को बेटे पर गर्व

Chandrika
Chandrika 2 Min Read
Updated 2023/12/12 at 9:03 PM
Share

मंडी :धर्मवीर (TSN)- मंडी जिला में खेल व युवा सेवाएं विभाग में चौकीदार के पद पर तैनात बलदेव सिंह का बेटा सेना मेे लेफ्टिनेंट बना है। जिला के बल्ह उपमंडल के गांव कोठी गैहरी के गगनेश कुमार ने यह उपलब्धि हासिल की है।

मंगलवार को उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के आर्मी मेडिकल कोर प्रशिक्षण सेंटर में हुए देश भर से पासिंग आउट हुए 47 जवानों में गगनेश को खेल विभाग में कार्यरत पिता चौकीदार बलदेव सिंह व गृहणी माता इंदिरा देवी ने कंधे पर परपंरा अनुसार बैज लगाकर अभिनंदन किया। मंडी से इस समारोह के लिए विशेष तौर पर गए उनके पिता बलदेव सिंह ने बताया कि यह समारोह आर्मी मेडिकल कोर के लखनऊ स्थित प्रशिक्षण केंद्र में संपन्न हुआ। उनके अनुसार गगनेश पहले ही सेना में लिपिक के पद पर कार्यरत था और इसी बीच उसने सेना में कमीशन हासिल किया। उनका दूसरा बेटा भी सेना में लिपिक के पद पर कार्यरत है। गगनेश के साथ देश भर के अन्य 47 जवान भी मंगलवार को ही पास आउट हुए हैं।

गगनेश सेना में जाने से पहले जिला, राज्य व राष्ट्ीय स्तर पर अच्छा बैडमिंटन खिलाड़ी रहा हैं। पिता बलदेव सिंह मंडी के पड्डल मैदान स्थित खेल एवं युवा सेवाएं विभाग में 28 साल तक दिहाड़ीदार के तौर पर कार्यरत रहे। जबकि तीन साल पहले ही उन्हें विभाग ने नियमित करके चौकीदार बनाया है। अपने सीमित साधनों से दोनों बच्चों को सेना में भर्ती करवाने व एक बेटे को लेफ्टिनेंट बनाने में दिन रात की मेहनत काम आई है। इनके लेफ्टिनेंट बनने से गांव कोठी गहरी में खुशी का माहौल है । गगनेश ने अपनी प्रारंभिक शिक्षा राजकीय माध्यमिक पाठशाला पड्डल मण्डी से तथा आर्य समाज मण्डी से उत्तीर्ण की है। गगनेश ने अपनी इस उपलब्धि को श्रेय अपनी माता-पिता व गुरूजनो की दिया ।

TAGGED: Mandi Gagnesh of Gehri became Lieutenant
Chandrika December 12, 2023
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print
Previous Article कालाअंब में NCC का राज्य स्तरीय प्रशिक्षण शिविर..प्रदेशभर की 1300 कैडेट्स लेंगी हिस्सा
Next Article हिमाचल में फिर बदलेगा मौसम… कई हिस्सों में बारिश,बर्फबारी की संभावना
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Browse by Category
  • Accident
  • Business /Employement
  • crime
  • education
  • election
  • festival
  • health
  • himachal
  • News
  • political
  • political
  • Religion
  • Sports
  • Uncategorized
  • weather
  • शख़्सियत

You Might Also Like

कटोच वंश का इतिहास हजारों वर्ष पुराना, नए साक्ष्यों के संकलन पर जोर

Ago

गर्मी बढ़ते ही जल शक्ति विभाग सतर्क, उपभोक्ताओं से बेहतर संवाद के निर्देश जारी

Ago

जनसमस्याओं के समाधान के लिए भरवाईं पहुंचे विधायक, विकास कार्यों को मिली रफ्तार

Ago

हिमाचल में बिगड़ती कानून व्यवस्था पर सत्ती का प्रहार, ऊना की घटनाओं को बताया गंभीर संकेत

Ago

1058, Mall Enclave, DAYAL NAGAR,
Ludhiana, Punjab 141001

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?