राकेश,ऊना(TSN):गौ माता को राष्ट्रीय पद पर सुशोभित करने और गौ हत्या मुक्त भारत बनाए जाने के लिए चारों शंकराचार्य की ओर से आंदोलन चलाया जा रहा है। इस आंदोलन में पूरे भारत को गौ हत्या मुक्त करवाने का बेड़ा संत महात्माओं ने उठाया है। इसके लिए 12 फरवरी को वाराणसी के अंदर चारों शंकराचार्य की अध्यक्षता में एक बहुत बड़ी बैठक होने जा रही है जिसमें भारत के प्रधानमंत्री सहित अन्य नेता शामिल होंगे।
हिमाचल प्रदेश के ऊना जिला में गौ रक्षा दल के पदाधिकारियों ने पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए बताया की गौ माता को राष्ट्र माता का दर्जा दिलवाने व गौ ह+त्या मुक्त भारत बनाने के लिए एक विशेष बैठक आयोजित होगी। इस बैठक में अगर गौ माता को राष्ट्र माता का दर्जा औऱ गौ ह+त्या मुक्त भारत करने का अगर ऐलान सरकार की ओर से किया जाता है तो सारा संत समाज सरकार के साथ खड़ा होगा और अगर ऐसा नहीं होता है तो इसको लेकर अगली रणनीति तैयार की जाएगी और इस आंदोलन को पूरा करने के लिए अगर चुनाव लड़ने की भी जरूरत पड़ी तो उससे भी पीछे नहीं हटा जाएगा।
