राकेश,ऊना(TSN): हिमाचल प्रदेश के ऊना जिला मेंगुरुवार सुबह अचानक धुंध पड़ गई। जिला में पहले मौसम साफ था लेकिन कुछ समय के बाद अचानक धुंध पड़ गई। धुंध पढ़ने के कारण सड़कों पर विजिबिलिटी कम हो गई।
कोहरे की वजह से बढ़ती सर्दी के कारण लोग जगह-जगह सर्दी से बचाव करने के लिए आग सकते हुए दिखाई दिए। वहीं जिला के किसानों को अब यह चिंता सटीक रही हैं कि कहीं इस घने कोहरे का असर उनकी फसलों पर न पड़े।
जिला बुजुर्गों के मुताबिक सर्दी की यह पहली धुंध पड़ी है जिस कारण सड़कों पर बहुत कम विजिबिलिटी हैं। ठंड भी बढ़ गई है जिससे बचने के लिए लोग आग का सहारा ले रहे हैं ताकि सर्दी से निजात पाई जा सके।
