By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Reading: केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर का एक दिवसीय हमीरपुर दौरा,भाजपा पदाधिकारियों ओर कार्यकर्ताओं संग चुनावों को लेकर की बैठक
Share
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Search
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
© 2022 Dawn News Network Pvt Ltd. | News Media Company | All Rights Reserved.
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal > Blog > himachal > केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर का एक दिवसीय हमीरपुर दौरा,भाजपा पदाधिकारियों ओर कार्यकर्ताओं संग चुनावों को लेकर की बैठक
himachalpolitical

केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर का एक दिवसीय हमीरपुर दौरा,भाजपा पदाधिकारियों ओर कार्यकर्ताओं संग चुनावों को लेकर की बैठक

Chandrika
Chandrika 4 Min Read
Updated 2023/12/29 at 10:17 AM
Share

अरविंदर सिंह,हमीरपुर(TSN): केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने हमीरपुर संसदीय क्षेत्र के प्रवास के दौरान गुरुवार को हमीरपुर जिला के बड़सर विधानसभा क्षेत्र भोटा में भाजपा सेक्टर प्रभारीओं के साथ आगामी लोकसभा चुनावों को लेकर बैठक की। उन्होंने बैठक में भाजपा की जीत सुनिश्चित करने के लिए आज से ही कमर कसने के निर्देश देते हुए गांव गांव तक केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों के प्रचार करने का आह्वान किया।

भोटा पहुंचे केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर का भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा गर्म जोशी के साथ स्वागत किया गया। इसके बाद केंद्रीय मंत्री बड़सर विधानसभा क्षेत्र के सोहारी पंचायत में विकसित भारत यात्रा में शामिल हुए। बड़सर विधानसभा की पंचायत हरसौर में सेक्टर प्रभारियों के साथ भी उन्होंने बैठक की ।केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि भाजपा हर चुनाव को गंभीरता से लड़ती है और यह चुनाव भी महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि भारत के चुनाव पर दुनिया भर की नजर है और इस बार भाजपा एक बार फिर से ऐतिहासिक जीत दर्ज करेगी। उन्होंने कहा कि 2014 में पूर्ण बहुमत, 2019 में 300 पार और अब 400 पार का लक्ष्य पूरा होगा ।

वहीं विपक्षी नेताओं की ओर से राम मंदिर कार्यक्रम में निमंत्रण न दिए जाने पर हो रही राजनीति पर केंद्रीय मंत्री ने कहा की निमंत्रण कमेटी के द्वारा सभी को आमंत्रित किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि कुछ नेताओं के द्वारा निमंत्रण अस्वीकार भी किया जा रहा है तो कोई अपनी अलग से बयान बाजी कर रहा है। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि जो लोग पहले राम मंदिर निर्माण की तिथि पूछते थे अब वह निमंत्रण की बात कर रहे हैं। उन्होंने कहा की 22 जनवरी को राम मंदिर का भव्य कार्यक्रम आयोजित हो रहा है ।

कांग्रेस नेता राहुल गांधी की न्याय यात्रा को लेकर कही ये बात

राहुल गांधी की ओर से देश में न्याय यात्रा शुरू करने के मुद्दे पर अनुराग ठाकुर ने कहा कि न्याय का दूसरा नाम नरेंद्र मोदी है जिन्होंने हर वर्ग को न्याय देने का काम किया है । उन्होंने कहा कि जो लोग डोकलाम की घटना के बाद भी चीनी ताकतों का साथ दे रहे थे, जिन्होंने टुकड़ा टुकड़ा गैंग का साथ दिया वह लोग आम जनता को क्या न्याय देंगे । उन्होंने इस न्याय यात्रा को ढोंग यात्रा करार दिया।

आपदा में राहत नहीं प्रदेश सरकार ने महंगाई बढ़ाने का किया है काम

प्रदेश कांग्रेस सरकार पर हम+ला बोलते हुए केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि आम जनता को भयंकर आपदा में भी राहत पहुंचाने के जगह प्रदेश सरकार ने महंगाई बढ़ने का काम किया है। उन्होंने कहा कि बेरोजगारों को रोजगार का वायदा कर सत्ता में आई प्रदेश सरकार ने बेरोजगारों के साथ भी विश्वास घात किया है। तो वहीं केंद्र की मोदी सरकार अब तक हर वर्ष 8 लाख से अधिक युवाओं को रोजगार को प्रदान कर चुकी है और हर महीने रोजगार मेले भी लगाए जा रहे हैं ।

TAGGED: Anurag Thakur, BJP, hamirpur, officials, regarding elections, Union Minister, workers
Chandrika December 29, 2023
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print
Previous Article ऊना में पड़ रही कोहरे का मार,बढ़ रही ठंड, फ़सलों पर भी पड़ेगा इसका असर
Next Article प्रदेश कांग्रेस के आपसी तालमेल में कमी,इसी वजह से दिल्ली बुलाए गए कांग्रेस नेता:जयराम ठाकुर
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Browse by Category
  • Accident
  • Business /Employement
  • crime
  • education
  • election
  • festival
  • health
  • himachal
  • News
  • political
  • political
  • Religion
  • Sports
  • Uncategorized
  • weather
  • शख़्सियत

You Might Also Like

पश्चिम बंगाल जीत के बाद कुल्लू में भाजपा का जश्न, कार्यकर्ताओं ने निकाला विजय जुलूस

Ago

नगर परिषद चुनावों की तैयारी तेज, घुमारवीं में मतदान कर्मियों का प्रशिक्षण शुरू

Ago

डडौर के पास भीषण सड़क हादसा: खड़ी मशीन से टकराई कार, तीन युवकों की मौत, दो गंभीर घायल

Ago

हमीरपुर में पंचायत चुनाव की तैयारियां तेज, कर्मचारियों को दी गई नामांकन प्रक्रिया की ट्रेनिंग

Ago

1058, Mall Enclave, DAYAL NAGAR,
Ludhiana, Punjab 141001

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?