सिरमौर -: हरिपुरधार ज़ोन की ग्राम पंचायत भलोना के गांव थौला में कांग्रेस को उस समय मजबूती मिली, जब दो परिवारों ने भाजपा का साथ छोड़कर कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। रविवार को प्रेम भवन, खेगुवा में आयोजित कार्यक्रम के दौरान लायक राम चौहान और जीत सिंह चौहान ने अपने परिवारजनों सहित कांग्रेस का हाथ थामा।कार्यक्रम की अध्यक्षता ओबीसी अध्यक्ष श्री रेणुका जी देवेंद्र शर्मा ने की। इस अवसर पर रामचंद्र शर्मा, मन्नू शर्मा और नारायण सिंह तोमर सहित पार्टी के कई पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे। हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष एवं श्री रेणुका जी विधानसभा क्षेत्र के विधायक विनय कुमार ने भाजपा छोड़कर कांग्रेस में शामिल हुए सभी सदस्यों का माला पहनाकर गर्मजोशी से स्वागत किया।
नवागत सदस्यों का कांग्रेस परिवार में स्वागत करते हुए विधायक विनय कुमार ने कहा कि कांग्रेस पार्टी की विचारधारा, जनहितकारी नीतियों, विकास के प्रति प्रतिबद्धता और आमजन के सम्मान से प्रभावित होकर लोग लगातार संगठन से जुड़ रहे हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस परिवार में प्रत्येक कार्यकर्ता का सम्मान सर्वोपरि है और नए साथियों के जुड़ने से संगठन को जमीनी स्तर पर और अधिक मजबूती मिलेगी।विनय कुमार ने कहा कि श्री रेणुका जी विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस के प्रति लोगों का विश्वास लगातार बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं की मेहनत और जनता के सहयोग से क्षेत्र में विकास एवं जनसेवा के कार्यों को नई गति दी जा रही है।दो परिवारों के कांग्रेस में शामिल होने को स्थानीय स्तर पर पार्टी के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है। कांग्रेस नेताओं ने विश्वास जताया कि आने वाले समय में क्षेत्र के अन्य लोग भी पार्टी की विचारधारा से जुड़कर संगठन को मजबूत करेंगे।

