By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Reading: जन्मदिन के मौके पर CM सुक्खू की भाजपा को नसीहत…ख़रीद फरोख्त की राजनीति से करे परहेज
Share
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Search
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
© 2022 Dawn News Network Pvt Ltd. | News Media Company | All Rights Reserved.
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal > Blog > himachal > जन्मदिन के मौके पर CM सुक्खू की भाजपा को नसीहत…ख़रीद फरोख्त की राजनीति से करे परहेज
himachalpolitical

जन्मदिन के मौके पर CM सुक्खू की भाजपा को नसीहत…ख़रीद फरोख्त की राजनीति से करे परहेज

Chandrika
Chandrika 3 Min Read
Updated 2024/03/26 at 4:27 PM
Share

शिमला:संजु चौधरी (TSN)-हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने मंगलवार को शिमला सीएम आवास में अपना 60वां जन्मदिन मनाया.आधिकारिक रूप से सीएम सुक्खू के जन्म दिवस की तारीख 27 मार्च है.लेकिन शुभ मुहूर्त के चलते जन्म दिन एक दिन पहले आयोजित किया गया.इस मौके पर मुख्यमंत्री ने प्रदेश भर से आ रही जनता की शुभकामनाओं का धन्यवाद किया.CM सुक्खू ने इस दौरान विपक्ष पर भी निशाना साधा.मुख्यमंत्री ने भाजपा पर लोकतंत्र की ह+त्या और खरीद फरोख्त की राजनीति करने का आरोप लगाते हुए इससे परहेज़ करने की नसीहत भी दी.

मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने जन्म दिवस समारोह के मौके पर कहा कि निश्चित तौर पर उनका सपना है कि वर्ष 2027 तक प्रदेश को आत्मनिर्भर राज्य बनाया जा सके.चुनाव को लेकर मुख्यमंत्री ने कहा कि साल 2032 तक सरकार का लक्ष्य है कि प्रदेश को देश का सबसे समृद्धशाली राज्य बनाया जा सके और उनकी सरकार इस दिशा में काम कर रही है.

जनता प्रदेश में आया राम गया राम वाली राजनीति का देगी जवाब

वहीं बीते दिनों हिमाचल प्रदेश में हुए राजनीतिक घटनाक्रम पर मुख्यमंत्री ने कहा कि 28 फरवरी को बजट पारित के साथ ही उनके लिए रहता थी.मुख्यमंत्री ने कहा कि उन्होंने जीवन भर चुनौतियों का सामना किया है.आपदा की चुनौती का सामना किया,अब राजनीतिक चुनौती का भी सामना कर रहे हैं. मुख्यमंत्री ने कहा कि पहले बजट में प्रदेश के बेसहारा बच्चों को सहारा मिला.दूसरे बजट में विधवाओं के बच्चों को सहारा दिया. प्रदेश के कर्मचारियों का लंबित DA देने का काम किया.महिलाओं को 1500 पेंशन के रूप में सम्मान निधि दी.इस दौरान मुख्यमंत्री ने भाजपा पर निशाना साधा. मुख्यमंत्री ने कहा कि भाजपा के समय भर्तियां ही नहीं हो पाती थी.उन्होंने विपक्ष को नसीहत भी दी. सीएम ने कहा कि भाजपा प्रदेश में लोकतंत्र की ह*त्या करना बंद करें. विधायकों की खरीद फरोख्त करना बंद करें.मुख्यमंत्री ने कहा एक अप्रैल से वह प्रदेश में अपना प्रचार शुरू करेंगे और मैदान-ए-जंग में विपक्ष को जवाब देंगे.मुख्यमंत्री ने कहा प्रदेश की जनता लोकतंत्र में विश्वास रखने वाली है. जनता 4 जून को प्रदेश में आया राम गया राम वाली राजनीति का जवाब देगी.

कंगना रनौत को लेकर सोशल मीडिया पर की गई अभद्र टिप्पणी पर कहा ये

इस दौरान सुप्रिया श्रीनेत की कंगना रनौत को लेकर सोशल मीडिया पर की गई अभद्र टिप्पणी वाले मामले पर मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि कंगना रनौत हिमाचल प्रदेश की बेटी हैं. उनके पिता को कांग्रेस ने मंडी में अपना जनरल सेक्रेटरी बनाया था. मुख्यमंत्री ने कहा कि कांग्रेस पार्टी महिलाओं को सम्मान देने वाली पार्टी है. महिलाओं को सम्मान देने वाली इंदिरा गांधी प्यारी बहना सुख सम्मान निधि योजना वर्तमान प्रदेश सरकार ने शूरू की. मुख्यमंत्री ने कहा कि इसके अलावा भी महिलाओं के लिए प्रदेश सरकार कई योजनाएं लेकर आई है.

TAGGED: birthday celebration, Shimla CM sukhwinder singh
Chandrika March 26, 2024
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print
Previous Article CM सुखविंदर सिंह के जन्मदिन पर मंडी में आयोजित कार्यक्रम में हावी रही कांग्रेस की गुटबाजी
Next Article हिमाचल विधानसभा उप चुनाव के लिए भाजपा ने सभी 6 बागी नेताओं को दी टिकट
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Browse by Category
  • Accident
  • Business /Employement
  • crime
  • education
  • election
  • festival
  • health
  • himachal
  • News
  • political
  • political
  • Religion
  • Sports
  • Uncategorized
  • weather
  • शख़्सियत

You Might Also Like

महाधिवक्ता ने नव अधिवक्ताओं को दिए नैतिकता और न्याय के संदेश

Ago

रोहड़ू और छौहारा की पंचायतों में उत्साहपूर्ण मतदान, कई क्षेत्रों में 85 प्रतिशत से अधिक मतदान दर्ज

Ago

जयराम ठाकुर का सुक्खू सरकार पर हमला, मुख्य सचिव की नियुक्ति पर उठाए सवाल

Ago

रामपुर के बैली पुल में दरारें बढ़ीं, प्रशासन ने यातायात पर लगाई रोक

Ago

1058, Mall Enclave, DAYAL NAGAR,
Ludhiana, Punjab 141001

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?