सोलन:योगेश शर्मा (TSN)-सोलन में मीडिया से बातचीत में नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू को सोच समझकर ब्यान देने की बात कही है। जयराम ठाकुर ने कहा सता खो जाने के डर से लगातार मुख्यमंत्री बौखलाहट भरे बयान दे रहे है। आज मुख्यमंत्री से सभी लोग नाराज है लेकिन उनके अपने नेता ही उन्हें हटाने के लिए कार्य कर रहे है।
जयराम ठाकुर ने कहा कि बहुमत में होने के बाद भी राज्यसभा का चुनाव हार जाना कांग्रेस के लिए शर्मनाक है, लेकिन अभी भी कांग्रेस के तीन नेता मुख्यमंत्री का चेहरा बनना चाह रहे है और उन तीनों को यह आश्वासन दिया गया है कि आप लोकसभा चुनावों तक रुक जाएं उसके बाद चेहरा बदलने पर विचार किया जाएगा।जयराम ठाकुर ने कहा कि मुख्यमंत्री आरोप लगा रहे है कि हमीरपुर को उनके कार्यकाल में नजरअंदाज किया गया है लेकिन ऐसा नही है हमीरपुर में उनके द्वारा विकास करवाया गया है।
कंगना के बीफ खाने वाले बयान पर हो रही राजनीति पर भड़के जयराम
हिमाचल प्रदेश में मंडी लोकसभा सीट से कंगना रनौत के बीफ़ खाने के बयान को लेकर लगातार कांग्रेस राजनीतिक मुद्दा बना रही है। इसी को लेकर सोलन में नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने भड़कते हुए कहा कि यदि अब इस तरह के प्रश्न उठे या फिर ऐसी बात हुई तो इसको लेकर चुनाव आयोग में शिकायत की जाएगी क्योंकि कंगना रनौत पहले ही अपने इस बात को लेकर अपना रुख रख चुकी है ऐसे में किसी के पास कोई भी प्रूफ नहीं है कि उन्होंने खाया था या नहीं।।
