By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Reading: धन बल नहीं बल्कि जन बल की होगी विधानसभा चुनावों में जीत: अनुराधा राणा
Share
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Search
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
© 2022 Dawn News Network Pvt Ltd. | News Media Company | All Rights Reserved.
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal > Blog > himachal > धन बल नहीं बल्कि जन बल की होगी विधानसभा चुनावों में जीत: अनुराधा राणा
himachalpolitical

धन बल नहीं बल्कि जन बल की होगी विधानसभा चुनावों में जीत: अनुराधा राणा

Chandrika
Chandrika 2 Min Read
Updated 2024/05/06 at 9:19 PM
Share

कुल्लू:मनमिंदर अरोड़ा (TSN)-जिला लाहौल स्पीति से आखिरकार कांग्रेस ने अब जिला परिषद अध्यक्ष अनुराधा राणा को चुनावी मैदान में उतार दिया है। तो वही अनुराधा राणा भी अब सभी कार्यकर्ताओं के साथ बैठक करने में जुट गई है। कांग्रेस पार्टी के द्वारा जिला लाहौल स्पीति विधानसभा चुनाव में 52 साल के बाद महिला प्रत्याशी को चुनावी मैदान में उतारा गया है। इससे पहले पूर्व विधायक रवि ठाकुर की माता स्वर्गीय लता ठाकुर ने लाहौल स्पीति से चुनाव लड़ा था। ऐसे में एक बार फिर से कांग्रेस ने महिला प्रत्याशी पर भरोसा जताते हुए अनुराधा को चुनावी मैदान में उतारा है।अब देखना यह होगा कि कांग्रेस से टिकट के अन्य तलबगार क्या संगठन के साथ चलते हैं या फिर आपसी लड़ाई का खामियाजा कांग्रेस पार्टी को भुगतना पड़ेगा।

52 साल का बाद चुनावी मैदान में उतरी महिला प्रत्याशी

वही टिकट मिलने के बाद अनुराधा राणा ढालपुर पहुंची। जहां पर उन्होंने सीपीएस सुंदर ठाकुर के साथ भी मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने कांग्रेस के कार्यकर्ताओं के साथ भी आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर चर्चा की।अनुराधा राणा ने बताया कि कांग्रेस पार्टी ने महिला पर अपना भरोसा जताया है और 52 साल के बाद फिर से महिला को चुनावी मैदान में उतारा है। इससे लाहौल स्पीति की जनता भी काफी खुश है। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह ने अबकी बार नारा दिया है कि धनबल हारेगा और जन बल इस चुनाव में जीतेगा। ऐसे में उन्हें भरोसा है कि जिस तरह से पूर्व विधायक रवि ठाकुर ने राज्यसभा चुनाव में लाहौल स्पीति का अपमान किया है। उसका वह बदला लेकर रहेगी और घाटी के लोगों के विश्वास से वह इस चुनाव को जीतने में कामयाब होगी।

TAGGED: Kullu congress candidate anuradha Rana
Chandrika May 6, 2024
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print
Previous Article CM हेल्पलाइन कार्यालय में कंपनी प्रबंधन के साथ हुई कर्मचारियों की हाथापाई… वीडियो हो रहा वायरल
Next Article BJP प्रत्याशी कंगना ने कांग्रेस पार्टी को टुकड़े गैंग सोच पार्टी करार दिया..विक्रमादित्य सिंह पर जुबानी ह*मला
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Browse by Category
  • Accident
  • Business /Employement
  • crime
  • education
  • election
  • festival
  • health
  • himachal
  • News
  • political
  • political
  • Religion
  • Sports
  • Uncategorized
  • weather
  • शख़्सियत

You Might Also Like

2 साल से तैयार मेडिकल कॉलेज अब तक शुरू नहीं,अनुराग ठाकुर ने देरी पर उठाए सवाल

Ago

अध्ययन अवकाश पर सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा पूरा वेतन, राज्य सरकार ने बदले नियम

Ago

आना में 60 लाख से बनी सब्जी मंडी का उद्घाटन, चुराह के किसानों-बागवानों को मिलेगा बड़ा लाभ

Ago

मानवता का अनूठा उदाहरण: चिंतपूर्णी में घायल बैल को मिला नया जीवन

Ago

1058, Mall Enclave, DAYAL NAGAR,
Ludhiana, Punjab 141001

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?