By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Reading: CM हेल्पलाइन कार्यालय में कंपनी प्रबंधन के साथ हुई कर्मचारियों की हाथापाई… वीडियो हो रहा वायरल
Share
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Search
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
© 2022 Dawn News Network Pvt Ltd. | News Media Company | All Rights Reserved.
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal > Blog > himachal > CM हेल्पलाइन कार्यालय में कंपनी प्रबंधन के साथ हुई कर्मचारियों की हाथापाई… वीडियो हो रहा वायरल
himachalNews

CM हेल्पलाइन कार्यालय में कंपनी प्रबंधन के साथ हुई कर्मचारियों की हाथापाई… वीडियो हो रहा वायरल

Chandrika
Chandrika 2 Min Read
Updated 2024/05/06 at 8:51 PM
Share

शिमला:संजु चौधरी (TSN)-सीएम हेल्पलाइन पर हिमाचल के हर तबके की समस्याओं को हंसते हुए सुनने और इन समस्याओं को विभागों तक पहुचाने वाले कर्मियों की समस्या सुनने वाला कोई नही है। इन कर्मचारियों को न्यूनतम वेतन तक नहीं मिल पा रहा है।चार सालों से यह कर्मचारी कंपनी प्रबधन से लेकर सरकार से न्यूनतम वेतन देने की गुहार लगा रहे हैं। लेकिन इन्हें आज भी 85 सौ रुपए ही वेतन दिया जा रहा है जबकि प्रदेश सरकार की ओर से घोषित न्यूनतम दिहाड़ी के हिसाब से अकुशल कामगार को किसी भी कंपनी, ठेकेदार,संस्था को 11250 रुपये का मासिक भुगतान करना होता है।बावजूद इसके कम्पनी प्रबधन सरकार के नियमो को ठेंगा दिखा कर अपने कर्मियों को 85 सौ रुपए हर माह दे रहा है।

सीएम हेल्पलाइन में कर्मियों को नही मिल रहा न्यूनतम वेतन

वही सोमवार को जब कुछ कर्मी प्रोजेक्ट मैनेजर के पास अपनी समस्याओं को लेकर पहुंचे तो प्रोजेक्ट मैनेजर के साथ कर्मियों की बहसबाजी शुरू हो गई और उसके बाद आपस में उलझ गए और हाथापाई की। इसका वीडियो भी अब वायरल हो रहा है।कर्मियों का कहना है कि वह न्यूनतम वेतन देने के साथ अन्य समस्याओं को लेकर प्रोजेक्ट मैनेजर के पास पहुंचे थे लेकिन अब प्रोजेक्ट मैनेजर बात करने की जगह गालीगलौच पर उतर आए और हाथापाई करने लगे। कर्मी रोहित का कहना है कि उन्हें बेवजह ही परेशान किया जा रहा है। आज प्रोजेक्ट मैनेजर से बात करने गए उन्होंने मारपीट की है। कर्मचारियों का कहना है कि वह प्रदेश के लोगों की समस्याओं को हल करने के लिए दिन-रात काम करते हैं और जो भी लोग सीएम हेल्पलाइन पर अपनी शिकायत करते हैं उन्हें विभाग तक पहुंचते हैं लेकिन उनकी समस्याओं का समाधान करने वाला कोई नहीं है.उन्होंने मुख्यमंत्री से भी गुहार लगाई कि वे उनकी समस्या का समाधान करें और उन्हें न्यूनतम वेतन दिया जाए।

TAGGED: Shimla Employees scuffle with company management
Chandrika May 6, 2024
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print
Previous Article सुधीर की सीएम सूक्खु को चुनौती- सीएम खुद आकर लड़ लें धर्मशाला से चुनाव
Next Article धन बल नहीं बल्कि जन बल की होगी विधानसभा चुनावों में जीत: अनुराधा राणा
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Browse by Category
  • Accident
  • Business /Employement
  • crime
  • education
  • election
  • festival
  • health
  • himachal
  • News
  • political
  • political
  • Religion
  • Sports
  • Uncategorized
  • weather
  • शख़्सियत

You Might Also Like

दिशा बैठक में सांसद सुरेश कश्यप ने योजनाओं की समीक्षा की

Ago

डलहौजी नगर परिषद की नई अध्यक्षा वंदना चड्ढा ने संभाला कार्यभार

Ago

हमीरपुर मेडिकल कॉलेज पर सियासत तेज, मुख्यमंत्री सुक्खु ने अनुराग ठाकुर और जेपी नड्डा पर साधा निशाना

Ago

रामपुर क्यौंथल में योग दिवस पर गूंजा “करें योग, रहें निरोग” संदेश

Ago

1058, Mall Enclave, DAYAL NAGAR,
Ludhiana, Punjab 141001

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?