ज्वाली:रशपाल सिंह सोनू (TSN)-राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला गुगलाडा में बुधवार को एक प्रवक्ता श*राब के न*शे में धुत स्कूल पहुंच गए। उक्त प्रवक्ता के न*शे में चूर होने के कारण स्कूल में पहुंचकर कोई भी पीरियड नहीं लगाया। स्कूल स्टाफ सहित स्कूल प्रबंधन कमेटी ने प्रवक्ता को नशे में सरेआम पकड़ लिया। स्कूल प्रबंधन कमेटी ने उक्त प्रवक्ता के खिलाफ एक्शन लेते हुए इसकी शिकायत मुख्यमंत्री संकल्प सेवा 1100 पर की और उक्त प्रवक्ता के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की।
स्कूल प्रबंधन समिति के अध्यक्ष संजय राणा,पूर्व अध्यक्ष राजेश कुमार ने कहा कि उक्त प्रवक्ता अक्सर ही न*शे में धुत होकर स्कूल पहुंचता है,जिसको कई बार पकड़ा भी है। हर बार माफी मांगने पर प्रवक्ता को छोड़ दिया जाता है,लेकिन काफी बार समझाने के बाद भी प्रवक्ता बाज नहीं आ रहा है। उन्होंने कहा कि इसका बच्चों पर बुरा प्रभाव पड़ रहा है और अभिभावक बच्चों को स्कूल से निकालने के लिए मजबूर हो गए हैं।उन्होंने मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू,शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर व शिक्षा निदेशक अमरजीत सिंह से मांग की है कि उक्त प्रवक्ता के खिलाफ कार्रवाई करते हुए सस्पेंड किया जाए।
कार्यवाहक प्रिंसिपल मीना कुमारी का कहना ये
इस बारे में स्कूल की कार्यवाहक प्रिंसिपल मीना कुमार ने कहा कि बुधवार को प्रवक्ता न*शा करके स्कूल में पहुंचा है और उसने कोई भी पीरियड नहीं लगाया है।
क्या कहते हैं शिक्षा निदेशक अमरजीत सिंह
इस बारे शिक्षा विभाग के निदेशक अमरजीत सिंह ने कहा कि शिकायत मिली है और प्रवक्ता के खिलाफ सख्त एक्शन लिया जाएगा।
