शिमला:संजू चौधरी (TSN):नशे के कारोबारियों की खैर नहीं,क्योंकि शिमला पुलिस एक के बाद एक नशे फैलाने वालों के ख़िलाफ़ कार्रवाई अमल में ला रही है।शिमला पुलिस इन नशे के कारोबारियों को बख्शने के मूड में बिल्कुल नहीं हैं.पिछले 15 महीनों में शिमला पुलिस ने एक हज़ार ड्रग पैडलर्स गिरफ्तार किए हैं और 600 के करीब मामले दर्ज कर दिए हैं।
शिमला पुलिस अधीक्षक संजीव गांधी ने जानकारी देते हुए बताया कि शिमला पुलिस लगातार नशे के कारोबारी पर अपना शिकंजा कसती जा रही है। शिमला पुलिस ने एक हफ्ते में 20 पैडलर्स को पकड़ा है। एक हफ्ते में शिमला पुलिस ने 6:30 किलो अफीम 150 ग्राम चि*ट्टा और इसी मात्रा में च*रस भी बरामद की है। शिमला पुलिस सख्त कार्रवाई करते हुए इन आरोपियों के वाहन और संपत्ति को भी सीज़ कर रही है। अधिकतर मामलों में 10 से 12 लोग ही इंवॉल्व रहते हैं। इन न*शा त*स्करों में से 30% आरोपी दूसरे राज्यों और 70% आरोपी हिमाचल से ही हैं।
पंजाब के 4 युवकों को 169 ग्राम चिट्टे के साथ किया गिर*फ्तार
वीरवार शाम को ऐसे ही एक अंतरराज्यीय गिरोह को पकड़ने में शिमला पुलिस ने कामयाबी हासिल की है।जिला पुलिस ने वीरवार को संजौली चौक में पंजाब के चार युवकों को 169 ग्राम चिट्टे के साथ गिरफ्तार किया है।चि*ट्टे की कीमत पांच से छह लाख रुपये बताई जा रही है।चारों आरोपी पंजाब के रहने वाले हैं।पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी पंजाब के युवा चि*ट्टे की तस्करी करके संजौली और आसपास के क्षेत्र के युवाओं को बेच रहे हैं।सूचना के आधार पर पुलिस की टीमों ने जगह-जगह नाकेबंदी की।इससे पहले ही आरोपी चिट्टे की नशे के आदी युवाओं को सप्लाई करते पुलिस ने चारों आरोपियों को धर दबोचा।पुलिस ने चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर तस्करी में इस्तेमाल की जा रही गाड़ी को भी कब्जे में ले लिया है।इस संबंध में ढली थाने में एफआईआर दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी गई है। आरोपियों की पहचान अनिल, राहुल,दीपक और कर्ण निवासी अमृतसर पंजाब के रूप में हुई है।
छह माह में 221 नशा तस्करों को किया गिर*फ्तार
वहीं पिछले 6 महीने का आंकड़ा देखा जाए तो शिमला पुलिस में 30 जून तक जिला में 221 ड्रग तस्करों को गिरफ्तार किया है, जिनमें से सबसे अधिक 171 हिमाचल से हैं,वहीं अन्य राज्यों के तस्करों में पंजाब शीर्ष पर है,इसके बाद नेपाल से ज़्यादा तस्कर गिरफ्तार किए गए हैं। शिमला पुलिस अधीक्षक संजीव गांधी ने जानकारी देते हुए बताया कि गिरफ्तार किए गए 221 लोगों में से आठ महिलाएं हैं, उन्होंने कहा कि नशीली दवाओं की तस्करी में महिलाओं की भागीदारी भी चिंता का विषय है।अन्य राज्यों के कुल 42 पेडलर्स,जिनमें से 25 पंजाब से,चार यूपी ,तीन-तीन हरियाणा,राजस्थान और उत्तराखंड से ,दो दिल्ली,एक-एक चंडीगढ़ और बिहार व आठ नेपाल नागरिकों को शिमला में गिरफ्तार किया गया।इन गिरफ्तारियों के अलावा,नशीली दवाओं की तस्करी में इस्तेमाल किए गए 90 वाहनों को जब्त कर लिया गया।कुल 90 वाहनों में से 11 के पास पंजाब का पंजीकरण नंबर है।इसके अलावा संपत्तियों को कुर्क करने की भी कार्यवाही की जा रही है।अधिकारियों ने बताया कि विभिन्न अदालतों में करीब एक करोड़ रुपये मूल्य की धोखाधड़ी भी शुरू कर दी गई है।
