हमीरपुर,अरविंद सिंह(TSN)-हिमाचल पथ परिवहन सेवानिवृत्त कर्मचारी कल्याण संगठन हमीरपुर की मासिक बैठक बस अड्डा परिसर में हुई।बैठक की अध्यक्षता स्टेट उपाध्यक्ष विक्रम राणा ने की।इसमें एचआरटीसी पेंशनर्ज की मांगों को लेकर रणनीति बनाई गई।बैठक में तय किया गया कि यदि एचआरटीसी प्रबंधन व सरकार उनकी मांगों को नहीं मानती है तो फिर पेंशनर्ज आंदोलन का रूख अपनाएंगे।इसके लिए प्रबंधन वर्ग तथा सरकार जिम्मेवारी होगी।
वित्तीय लाभ जारी न करने पर फूटा पेंशनर्ज का गुस्सा
पेंशनर्ज ने बताया कि उनके वित्तीय लाभ जारी नहीं किए जा रहे हैं जिस कारण उन्हें परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इस संदर्भ में प्रबंधन वर्ग व सरकार को अवगत भी करवाया जा चुका है।बावजूद इसके इनकी मांगों की तरफ कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा। यदि प्रबंधन वर्ग व सरकार का यही रवैया रहा तो मजबूरी में पेंशनर्ज को आदोलन पर उतरना पड़ेगा।बैठक में सभी सदस्यों ने अपने-अपने विचार रखे। सरकार व प्रबंधन से आग्रह किया गया कि हर माह पेंशनरों को पेंशन पहले हफ्ते में दी जाए।एचआरटीसी के लिए जो फंड कैबिनेट में 63 करोड़ स्वीकृत किया गया है उसको बढ़ाकर 70 करोड़ कर दिया जाए। उपाध्यक्ष ने कहा कि पेंशनर्ज को 65, 70 व 75 वर्ष की आयु में 5,10 व 15 का लाभ दिया जाए। एक जनवरी 2016 को सेवानिवृत्त हुए पेंशनर्ज को न ए स्केल का एरियर प्रदान किया जाए।
