हमीरपुर,अरविंद सिंह(TSN)-विधायक सुधीर शर्मा ने एक बार फिर से प्रदेश की सूक्खु सरकार पर निशाना साधा है.बीते दिनों मार्केटिंग बोर्ड में टेंडर पर सवाल खड़े किए थे,वही अब सुधीर शर्मा ने बिजली बोर्ड में स्मार्ट ग्रिड टेक्नोलॉजी के टेंडर को लेकर सवाल खड़े किए हैं ।
सुधीर शर्मा ने कहा कि तीन जुलाई को बिजली बोर्ड की बोर्ड आफ डायरेक्टर की बैठक हुई हुई लेकिन उसमें अधिकतर बोर्ड ऑफ डायरेक्ट नही पहुचे ओर एक टेंडर जोकि 175 करोड़ का था उसे बड़ा कर 244 करोड़ कर दिया और सिंगल कम्पनी को दे दिया।जबकि इस पर वित्त विभाग ने पहले ही आपत्ति लगाई थी इसके बावजूद बोर्ड ऑफ डाइरेक्ट की बैठक में इसे आनन फानन में पास कर दिया इसमे कई सवाल खड़े हो रहे है। ऐसा लगता है सरकार ने उप चुनाव को देखते हुए इस टेंडर को किया है और इसमे सो करोड़ के ऊपर का भ्र्ष्टाचार होने की आशंका है।
