हमीरपुर,अरविंद सिंह(TSN)-पूर्व केन्द्रीय मंत्री एवं सांसद अनुराग ठाकुर ने पत्रकार वार्ता में कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा है।अनुराग ठाकुर ने कहा कि हिमाचल कांग्रेस ने 25 हजार करोड रूपये का ऋण लिया है।95 हजार करोड अब तक कुल कर्जा हो चुका है और पहाडी राज्यों से सबसे ज्यादा कर्जा हिमाचल का हुआ है।अनुराग ने कहा कि यह मित्रों की सरकार भी कही जा रही है क्योंकि कर्जा लिया और मित्रों को मौज करवाई है।
अग्निवीर योजना पर कांग्रेस नेताओं के बयानों पर सांसद अनुराग ठाकुर ने कहा कि लोकसभा में अग्निवीर योजना पर रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने स्पष्टीकरण दिया है.उन्होंने कहा कि सदन के अंदर भी इस पर राजनाथ सिंह ने चर्चा करके बताया है कि अग्निवीर योजना के चलते डेढ करोड से ज्यादा की राशि शहीद के परिवार को दी गई है।अनुराग ठाकुर ने कांग्रेस पार्टी से पूछा कि अटल बिहारी वाजपाई सरकार से पहले कांग्रेस सरकार क्या करती थी क्योंकि किसी भी शहीद का पार्थिव शरीर घर नही आता था।वहीं भाजपा सरकार के समय से ही शहीदों के पार्थिक शरीर घर पहुंचे और सारी सुविधाएं शहीदों के परिजनों को दी है।वही कांग्रेस सरकारों में केवल मात्र घोटालों में ही सभी मशगूल रहे है।
