शिमला,संजु चौधरी-पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की जयंती को पूरे देशभर में आज सद्भावना दिवस के रूप में मनाया जा रहा है।राजधानी शिमला के छोटा शिमला स्थित राजीव गांधी की प्रतिमा पर सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू ने भी पुष्प अर्पित कर उनको याद किया।इस मौके पर मंत्री कर्नल धनी राम शांडिल,रोहित ठाकुर,कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रतिभा सिंह सहित अन्य विधायक व गणमान्य लोग मौजूद रहे।
इस मौके पर सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की जयंती को आज सद्भावना दिवस के रूप में मनाया जा रहा है।देश के विकास में राजीव गांधी के योगदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता है।आधुनिक भारत के निर्माता के रूप में राजीव गांधी को जाना जाता है। लोकतंत्र की मजबूती के लिए राजीव गांधी ने NSUI की मांग पर मतदान की उम्र को 21 से 18 साल किया।अमेरिका ने सुपर कंप्यूटर देने से मना किया तो राजीव गांधी ने संचार क्रांति लाई और IT के क्षेत्र में भारत का डंका पुरी दुनिया में बज रहा है।महिलाओं को भी लोकतांत्रिक व्यवस्था में भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए पंचायतीराज संस्थाओं में 33 फ़ीसदी आरक्षण देने का राजीव गांधी ने फैंसला लिया था।
