मंडी,धर्मवीर(TSN)-मंडी जिला में देर रात से हो रही बारिश के कारण चंडीगढ़ मनाली नेशनल हाईवे एक बार फिर मंडी-पंडोह के बिच 4 मील के समीप लैंडस्लाइड होने से बंद हो गया है।जिस कारण हाइवे के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लगी है।प्रशासन और फोरलेन निर्माण कंपनी द्वारा मौके पर पहुंचकर हाईवे को खोलने का कार्य शुरू कर दिया गया है।
एसपी मंडी साक्षी वर्मा ने बताया कि 4 मील के पहाड़ी से लैंडस्लाइड होने के कारण हाइवे बंद हो गया है,जिसे खोलने का कार्य शुरू कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि मंडी से पंडोह के बीच पहाड़ियों से लगातार मलबा गिरने का खतरा बना हुआ है.इसके चलते वाहन चालक व स्थानीय लोग सावधानी से सफर करें।बता दें कि चंडीगढ़ मनाली नेशनल हाईवे पर फोरलेन का भी निर्माण कार्य चल हुआ है। मंडी से पंडोह के बीच इस पैच में 4 मील,7 मील और 9 मील के पास पहाड़ी से लगातार लैंडस्लाइड होता रहता है।जिस कारण आए दिन यहां पर हाईवे बंद हो जाता है।हाईवे बंद होने से वाहन चालकों को लगातार परेशानियों का सामना भी करना पड़ रहा है।
