राहुल चावला,धर्मशाला(TSN)-जून 2024 टेट का परीक्षा परिणाम घोषित कर दिया गया है.हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड द्वारा आयोजित टेट परीक्षा में 4882 अभ्यर्थी ही पास हुए हैं,जबकि 32944 अभ्यर्थी फेल घोषित किए गए हैं।जून 2024 जेबीटी,शास्त्री,टीजीटी नॉन मेडिकल,भाषा अध्यापक, पंजाबी,उर्दू,टीजीटी आर्टस व टीजीटी मेडिकल की टेट परीक्षा हेतू 41675 अभ्यर्थियों ने आवेदन किया था,जिनमें से 37826 अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी,जबकि 3849 परीक्षा से अनुपस्थित रहे।
हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड के सचिव डा. मेजर विशाल शर्मा ने बताया कि टेट परीक्षाओं का परिणाम पूर्व में जारी अस्थायी आंसरकी में दर्ज उत्तरों के संबंध में परीक्षार्थियों द्वारा दर्ज करवाई गई.आपत्तियों के विषय विशेषज्ञ से समीक्षा करवाने उपरांत तैयार की गई अंतिम आंसरकी के अनुसार तैयार किया गया है।बोर्ड सचिव ने बताया कि न्यायालय में विचाराधीन मामलों के दृष्टिगत 18 अभ्यर्थियों का परीक्षा परिणाम लंबित रखा गया है। परीक्षा परिणाम बोर्ड की वेबसाइट पर उपलब्ध है। टेट पास अभ्यर्थियों की सुविधा हेतू प्रमाण पत्र डीजीलॉकर भी उपलब्ध करवाए जा रहे हैं।
जेबीटी टेट में 1125 पास, 6108 फेल
जेबीटी टेट के लिए 7787 अभ्यर्थियों ने आवेदन किया था, जिनमें से 7233 परीक्षा में बैठे,जिनमें से 1125 पास हुए, जबकि 6108 फेल हो गए।इस परीक्षा में 554 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे और पास प्रतिशतता 15.55 फीसदी रही।
