By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Reading: हिमाचल ने केंद्रीय ऊर्जा मंत्री मनोहर लाल खट्टर के समक्ष उठाया विद्युत् परियोजनाओं की हिस्सेदारी का मुद्दा
Share
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Search
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
© 2022 Dawn News Network Pvt Ltd. | News Media Company | All Rights Reserved.
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal > Blog > himachal > हिमाचल ने केंद्रीय ऊर्जा मंत्री मनोहर लाल खट्टर के समक्ष उठाया विद्युत् परियोजनाओं की हिस्सेदारी का मुद्दा
himachalNews

हिमाचल ने केंद्रीय ऊर्जा मंत्री मनोहर लाल खट्टर के समक्ष उठाया विद्युत् परियोजनाओं की हिस्सेदारी का मुद्दा

Chandrika
Chandrika 3 Min Read
Updated 2024/11/07 at 3:58 PM
Share

शिमला,संजु चौधरी (TSN)-हिमाचल के मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू और केंद्रीय शहरी मामलों के मंत्री मनोहर लाल खट्टर के बीच शिमला में ऊर्जा और शहरी विकास की परियोजनाओं को लेकर महत्वपूर्ण बैठक हुई।हिमाचल प्रदेश लगातार शानन प्रोजेक्ट को वापिस मांग रहा है क्योंकि इसकी 99 साल की लीज पूरी हो गई है,लेकिन ये प्रोजेक्ट अभी भी पंजाब सरकार के पास है।ऐसे में लीज की अवधि पूरी होने पर हिमाचल इस प्रोजेक्ट को वापस लेने की मांग कर रहा है। बता दें कि 200 करोड़ की आय देने वाला ये प्रोजेक्ट मंडी जिले के जोगिंदर नगर में स्थापित है।

किसी की फेवर करने के पक्ष में नहीं..जो न्यायपूर्ण होगा, उसे करेंगे-केंद्रीय मंत्री

बैठक के बाद केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर ने कहा है कि प्रदेश की ओर से जो विषय आए हैं,उन पर चर्चा हुई है। बीबीएमबी और शानन में हिमाचल का जो विषय है,उस विषय में आगे बढ़े रहे हैं।शानन परियोजना को हिमाचल प्रदेश को वापिस देने पर उन्होंने कहा कि इस परियोजना को पचास साल हो गए हैं।पंजाब पुनर्गठन एक्ट 1966 के तहत जो हिस्सेदारी किसकी बनती है उसको मिले लेकिन पंजाब सर्वोच्च न्यायालय गया है। शानन प्रोजेक्ट में हम किसी की फेवर करने के पक्ष में नहीं है।जो न्यायपूर्ण होगा,उसे करेंगे।ग्रीन बोनस मामले में कितना लाभ मिलना चाहिए।इसमें सभी हिली एरिया के लिए नीति बनानी होगी।वाटर सेस मामले में कोर्ट ने मना किया है।अभी कोई राज्य नहीं ले रहा है। बावजूद इसके कोर्ट का मामला अंतिम फैसला जो होगा सबको मान्य होगा।

शानन परियोजना अब हिमाचल को मिलनी चाहिए- CM

वहीं मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि सुन्नी, लुहरी,धौलासिद्ध और कूठेड़ा की विद्युत् परियोजनाओं में हिमाचल को निजी विद्युत् परियोजनाओं की तर्ज पर 12,18 और 30 फ़ीसदी रॉयल्टी मिले साथ ही 40 साल के बाद ये प्रोजेक्ट हिमाचल को मिलें इसकी भी पैरवी की गई है।इस पर केंद्रीय मंत्री ने 15 जनवरी तक निर्णय लेने का आश्वाशन दिया है।शानन परियोजना अब हिमाचल को मिलनी चाहिए। इसके लिए केन्द्र कोर्ट में एफीडेविट दे ताकि हिमाचल को ये प्रोजेक्ट मिल सकें।

TAGGED: Shimla Union Energy Minister Manohar Lal Khattar
Chandrika November 7, 2024
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print
Previous Article जिला में 20 हजार स्क्वायर मीटर में होगा मछली का उत्पादन.. आर्थिकी सुदृढ़ कर रहे मत्स्य पालक
Next Article HRTC चालक के साथ हुई मारपीट..सरवरी में चालक परिचालकों ने किया धरना
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Browse by Category
  • Accident
  • Business /Employement
  • crime
  • education
  • election
  • festival
  • health
  • himachal
  • News
  • political
  • political
  • Religion
  • Sports
  • Uncategorized
  • weather
  • शख़्सियत

You Might Also Like

सोलन में पंचायती राज चुनावों के अंतिम चरण में 83.85% मतदान, नालागढ़ रहा सबसे आगे

Ago

पंडोह बांध से 6000 क्यूसेक अतिरिक्त पानी छोड़े जाने की चेतावनी, ब्यास किनारे लोगों को सतर्क रहने के निर्देश

Ago

चुनावी प्रतिद्वंद्विता के बीच सौहार्द की मिसाल: प्रागपुर वार्ड में केशव और गगन पराशर की आत्मीय मुलाकात

Ago

पंचायत चुनावों में जीत के बाद नूरपुर में समर्थकों का उत्साह, पूर्व मंत्री से मिले नव निर्वाचित प्रतिनिधि

Ago

1058, Mall Enclave, DAYAL NAGAR,
Ludhiana, Punjab 141001

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?