हमीरपुर,अरविन्द सिंह(TSN)-मुख्यमंत्री कार्प मत्स्य पालन योजना के तहत हमीरपुर के लोग 20 हजार स्क्वायर मीटर यानी की दो हैक्टेयर जमीन पर मछली उत्पादन के लिए तालाबों का निर्माण कर सकते हैं।योजना के तहत जिला के लिए यह लक्ष्य तय किया गया है।मत्स्य पालन से लोगों की आर्थिकी को सुदृढ़ करने के लिए हाल ही में प्रदेश सरकार ने यह योजना चलाई है।इस योजना के तहत मत्स्य पालकों को 80 फीसदी सब्सिडी प्रदान की जाएगी।प्रदेश सरकार बढ़े स्तर की अनुदान राशि देकर मत्स्य पालन को हमीरपुर में बढ़ावा देने जा रही है।यही नहीं मछली के चारे पर भी अनुदान प्रदान किया जाएगा।चारे का बिल संबंधित मछली पालक को प्रस्तुत करना होगा।
चार किस्म की मछली का बीज तालाबों में डाला
बता दें कि जिला में अब तक छह हजार स्क्वायर फीट में मत्स्य पालन के लिए तालाबों का निर्माण शुरू हो चुका है। आधा कार्य होने पर लाभार्थी को अनुदान राशि की पहली किस्त जारी की जाएगी।कार्य पूरा होने पर सारी सबसिडी प्राप्त हो जाएगी।माना जाता है कि कम से कम एक हजार सक्वायर मीटर का तालाब होना चाहिए।इस तालाब में तीन से चार हजार मछली का बीच डाला जा सकता है।वरिष्ठ मत्स्य अधिकारी हमीरपुर अजय कुलदीप ने बताया कि हमीरपुर जिला में योजना के तहत 20 हजार स्क्वायर टीम क्षेत्र में मत्स्य पालन के लिए तालाबों का निर्माण किया जाएगा।
निर्माण कार्य पर सरकार ने किया 80 फीसदी अनुदान का प्रावधान
वरिष्ठ मत्स्य अधिकारी अजय कुलदीप का कहना है कि प्रदेश सरकार ने ख्यमंत्री कार्प मत्स्य पालन योजना को शुरू किया है।इस योजना के तहत लाभार्थी को 80 फीसदी तक अनुदान प्रदान किया जाएगा।हमीरपुर में 20 हजार स्क्वायर मीटर में तालाबों का निर्माण करने का लक्ष्य मिला है।अभी तक छह हजार स्क्वायर मीटर में तालाबों का निर्माण हो चुका है। सबसिडी की पहली किस्त भी जल्द ही जारी कर दी जाएगी।
