मंडी,धर्मवीर (TSN)-मंडी जिला के बल्ह थाना के तहत पड़ने वाले चक्कर कस्बे में कमरे से जली हुई अवस्था में एक व्यक्ति का शव बरामद हुआ है। अनुमान है कि व्यक्ति की हीटर से जल जाने के कारण मौत हुई है। मृतक की पहचान 46 वर्षीय पवन कुमार पुत्र स्व. हरिया राम के रूप में हुई है।
बल्ह थाना क्षेत्र के चक्कर कस्बे में आग लगने से जिंदा जल गया पवन कुमार
मिली जानकारी के अनुसार पवन कुमार सोमवार रात को हीटर लगाकर अपने कमरे में सो गया था।सुबह जब उनकी भाभी कमरे में पहुँची तो जली हुई लाश को उसके होश उड़ गए। जिसके बाद वह जोर से चिल्लाई और आसपास के लोगों को इसकी सूचना दी।वहीं सूचना मिलने पर बल्ह थाना की टीम भी मौके पर पहुँची।पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।डीएसपी हेडक्वार्टर दिनेश कुमार ने मामले की पुष्टि की है।उन्होंने बताया कि शव का पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों के हवाले कर दिया गया है।अनुमान लगाया जा रहा है कि रात को हीटर की तपिश से बिस्तर में आग लग गई और इस कारण पवन कुमार की बेसुध अवस्था में जलकर मौत हो गई है।उधर,तहसीलदार बल्ह बिपन शर्मा ने बताया कि मृतक के परिजनों को 25 हजार की फौरी राहत दे दी गई है।
