By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Reading: डिप्टी सीएम बोले..हिमाचल सरकार ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं की मजबूती के लिए प्रतिबद्ध
Share
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Search
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
© 2022 Dawn News Network Pvt Ltd. | News Media Company | All Rights Reserved.
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal > Blog > himachal > डिप्टी सीएम बोले..हिमाचल सरकार ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं की मजबूती के लिए प्रतिबद्ध
himachalNews

डिप्टी सीएम बोले..हिमाचल सरकार ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं की मजबूती के लिए प्रतिबद्ध

Chandrika
Chandrika 2 Min Read
Updated 2025/01/27 at 7:21 PM
Share

शिमला,राकेश(TSN)-उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि हिमाचल सरकार ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सुविधाओं को सुदृढ़ करने के लिए पूरी तरह से प्रतिबद्ध है।उन्होंने कहा कि सरकार की प्राथमिकता है कि गांवों में डॉक्टरों की पर्याप्त उपलब्धता हो,जिससे लोगों को घर के पास ही गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं मिल सकें।उपमुख्यमंत्री ने डॉक्टरों से भी आग्रह किया कि वे ग्रामीण इलाकों में सेवाएं देने के लिए अपना योगदान दें ताकि जनसामान्य को इन सुविधाओं का लाभ मिल सके।उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने ये बात सोमवार को सिविल अस्पताल हरोली में करीब 50 लाख रुपये की लागत से स्थापित अत्याधुनिक एक्सरे और अल्ट्रासाउंड मशीनों के लोकार्पण के अवसर पर आयोजित जनसभा में कही।

उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने बताया कि हरोली अस्पताल को 50 से 100 बेड का अस्पताल किया गया है और यहां 13 डॉक्टरों की सेवाएं उपलब्ध करवाने के प्रयास किए जा रहे हैं।इसके अलावा,अस्पताल के नए भवन के निर्माण पर लगभग 8.50 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे।कार्यक्रम में उपमुख्यमंत्री ने अस्पताल को स्वर्गीय प्रोफेसर सिम्मी अग्निहोत्री के नाम पर एक अत्याधुनिक एंबुलेंस देने की घोषणा की। इसके साथ ही उन्होंने पूर्णतः स्वसंचालित एनालाइजर और सैल काउंटर स्थापित करने की भी घोषणा की।उपमुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार स्वास्थ्य सेवाओं के सुदृढ़ीकरण के लिए उदारतापूर्वक फंडिंग कर रही है।ऊना जिले के मलाहत में पीजीआई सैटेलाइट सेंटर और विभिन्न मेडिकल कॉलेजों के विकास कार्यों के लिए पूरी मदद की जा रही है।

देश के सबसे तेजी से विकसित हो रहे विधानसभा क्षेत्रों में शुमार है हरोली

अग्निहोत्री ने कहा कि हरोली विधानसभा क्षेत्र आज देश के सबसे तेजी से विकसित हो रहे क्षेत्रों में शामिल है।हरोली क्षेत्र में स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार पर चर्चा करते हुए उन्होंने बताया कि यहां सिविल अस्पताल के अलावा बदसाली,दुलैहड़ ,बीटन और कंुगड़त में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र खोले गए हैं।खड्ड,सलोह,बढ़ेड़ा,कुठाड़ और पंजावर में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र स्थापित किए गए हैं। जल्द ही पंजावर के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में अपग्रेड किया जाएगा और बालीवाल में एक नया प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र खोला जाएगा।

TAGGED: UNA deputy CM mukesh agnihotri
Chandrika January 27, 2025
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print
Previous Article प्रदेश में तपने लगे पहाड़..तापमान सामान्य से 8 डिग्री अधिक
Next Article शक्तिपीठ नैना देवी में पोते के मुंडन संस्कार में शामिल हुए केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Browse by Category
  • Accident
  • Business /Employement
  • crime
  • education
  • election
  • festival
  • health
  • himachal
  • News
  • political
  • political
  • Religion
  • Sports
  • Uncategorized
  • weather
  • शख़्सियत

You Might Also Like

धर्मशाला में 27 अप्रैल से सजेगा फुटबॉल का महाकुंभ, देशभर की टीमें लेंगी हिस्सा

Ago

नारी शक्ति वंदन अधिनियम पर सियासत तेज, भाजपा ने कांग्रेस पर साधा निशाना

Ago

बानली गांव में 10 महीने से ठप सड़क, मरीजों को चारपाई पर ले जाने को मजबूर लोग

Ago

सलूणी में पार्किंग की कमी बनी बड़ी समस्या, प्रशासन ने शुरू की पहल

Ago

1058, Mall Enclave, DAYAL NAGAR,
Ludhiana, Punjab 141001

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?