बिलासपुर,सुभाष ठाकुर(TSN)-केंद्रीय मंत्री और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा सोमवार को परिवार सहित नैना देवी पहुंचे।उन्होंने मां नैना देवी के दरबार में दर्शन कर आशीर्वाद लिया और प्राचीन हवन कुंड में आहुतियां डालीं।जेपी नड्डा अपने पोते के मुंडन संस्कार के लिए परिवार सहित पहुंचें थे.इस दौरान जेपी नड्डा ने सुरक्षा कर्मियों को निर्देश दिए कि श्रद्धालुओं को दर्शन करने से न रोका जाए। उन्होंने कहा कि सभी भक्तों को आसानी से दर्शन का अवसर मिलना चाहिए।
जेपी नड्डा के दौरे के दौरान सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे।उनके साथ कई स्थानीय और पार्टी के पदाधिकारी भी मौजूद रहे।मां नैना देवी के मंदिर में दर्शन करने के बाद उन्होंने मंदिर प्रबंधन से भी बातचीत की और मंदिर के विकास कार्यों की जानकारी ली।प्राचीन परंपराओं का पालन करते हुए कन्या पूजन किया और मंदिर के पुजारियों का भी सम्मानपूर्वक पूजन किया।नड्डा के साथ उनके परिवार के सभी सदस्यों ने विधि-विधान से मां नैना देवी की आराधना कर आशीर्वाद प्राप्त किया।
श्रद्धालुओं की सुविधाओं को प्राथमिकता देने पर दिया जोर
जेपी नड्डा ने कहा कि मां नैना देवी के आशीर्वाद से सभी कार्यों में सफलता मिलेगी।उन्होंने मंदिर की पवित्रता और परंपराओं की प्रशंसा करते हुए कहा कि यह स्थान भक्तों के विश्वास और श्रद्धा का प्रमुख केंद्र है।मंदिर प्रशासन और पुजारियों ने उनके दौरे को लेकर खुशी जाहिर की।साथ ही नड्डा ने श्रद्धालुओं की सुविधाओं को प्राथमिकता देने पर जोर दिया।श्रद्धालुओं ने उन्हें मंदिर में देखकर उत्साह व्यक्त किया और उनके साथ अपनी धार्मिक भावनाओं को साझा किया।
