By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Reading: मंत्री यादविंदर गोमा बोले..गुरु रविदास सामाजिक एकता और समानता के प्रतीक
Share
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Search
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
© 2022 Dawn News Network Pvt Ltd. | News Media Company | All Rights Reserved.
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal > Blog > Uncategorized > मंत्री यादविंदर गोमा बोले..गुरु रविदास सामाजिक एकता और समानता के प्रतीक
Uncategorized

मंत्री यादविंदर गोमा बोले..गुरु रविदास सामाजिक एकता और समानता के प्रतीक

Chandrika
Chandrika 3 Min Read
Updated 2025/02/12 at 10:46 PM
Share

कांगड़ा,12 फरवरी(TSN)-आयुष,युवा सेवाएँ एवं खेल मंत्री, यादविंदर गोमा ने संत शिरोमणि श्री गुरु रविदास की जयंती पर जयसिंहपुर विधान सभा क्षेत्र के हण्ड़ोल पट्ट,मझैनु, ब्याड़ा,अन्दरेटा और गंदड़ में आयोजित कार्यक्रमों में शिरकत की।उन्होंने प्रदेशवासियों को गुरु रविदास की पावन जयंती की बधाई दी।यादविंदर गोमा ने कहा कि संत शिरोमणि श्री गुरू रविदास एक सर्वश्रेष्ठ एवं महान संत थे।इनकी शिक्षाऐं एवं उपदेश वर्तमान परिप्रेक्ष्य में भी प्रासंगिक हैं।प्रत्येक व्यक्ति अपने जीवन को सार्थक बनाने के लिए इनका अनुसरण करना चाहिए।

यादविंदर गोमा ने कहा कि गुरु रविदास सामाजिक एकता और समानता के प्रतीक रहे हैं।जिन्होने समाज में फैली छुआछूत जैसी विभिन्न समाजिक कुरितियों के उन्मूलन करने और लोगों को आध्यत्मवाद से जोड़कर प्यार,सदभावना का संदेश दिया था।उन्होंने कहा कि संत और महान लोग किसी एक समाज ,जाति या धर्म के नहीं बल्कि सर्वसमाज के होते हैं और पूरी मानवता उनके दर्शाय रास्तों एवं शिक्षाओं का अनुसरण करते हैं।मंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार हर वर्ग के कल्याण के लिए कृतसंकल्प है और प्रदेश में पिछड़ें लोगों के उत्थान के लिए भी सरकार ने अनेक कल्याणकारी कार्यक्रम और योजनायें आरम्भ की हैं।उन्होंने कहा कि सामाजिक एवं सामूहिक कार्य को प्राथमिकता के आधार पर करना उनकी विशेष प्राथमिकता में शामिल है।उन्होंने गुरु रविदास जयंती के अवसर पर आयोजित किए जाने वाले कार्यक्रमों में हर संभव सहयोग करने का भी आश्वासन दिया।

हण्ड़ोल पट्ट में विकास कार्यों के लिए दी राशि

मंत्री ने हण्ड़ोल पट्ट में गुरु रविदास सराय भवन के शेष निर्माण कार्य के लिए 5 लाख,मुख्य सड़क से मंदिर तक के रास्ते में टाइल कार्य के लिए 1 लाख,शमशान घाट के लिए 50 हजार और शौचालय की सुविधा उपलब्ध करवाने की घोषणा की।अन्दरेटा में मुख्य सड़क से मंदिर तक रास्ते में शेष स्टाइल कार्य के लिए 1.5 लाख, मंदिर के शेड पर टीन के शेष व रेलिंग लगाने के लिए 2 लाख देने की घोषणा की। आयुष मंत्री ने ब्याड़ा में अंबेडकर भवन के शेष कार्य के लिए 2 लाख और गंदड़ में गुरु रविदास भवन के लिए पिछले वर्ष दी गई अतिरिक्त 5 लाख की धनराशि के अलावा और 5 लाख की धन राशि देने की घोषणा की।इसके अतिरिक्त उन्होंने भवन में शौचालय की सुविधा उपलब्ध करवाने का भी आश्वासन दिया।इससे पहले उन्होंने रविदास मंदिर मझैनु में मंदिर भवन के निर्माण के लिए चयनित भूमि पर डंगे के निर्माण के लिए 2.5 लाख रुपए देने की घोषणा की कार्यक्रम में आईटीआई सलियाणा की संस्थान प्रबंधन समिति के अध्यक्ष सुरेश ठाकुर सुखराम,हरिराम सहित गुरु रविदास समितियों के सदस्य और गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

TAGGED: Kangra minister yadwinder goma
Chandrika February 12, 2025
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print
Previous Article किसानों की समस्यायों के समाधान के लिए विभागों को मिलकर करना होगा काम
Next Article महाकुंभ में जाने के लिए लोगों की सुविधा के लिए सुक्खू सरकार के इंतज़ाम नदारद : जयराम ठाकुर
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Browse by Category
  • Accident
  • Business /Employement
  • crime
  • education
  • election
  • festival
  • health
  • himachal
  • News
  • political
  • political
  • Religion
  • Sports
  • Uncategorized
  • weather
  • शख़्सियत

You Might Also Like

कुटलैहड़ में भाजपा की जीत का दावा, धर्मेंद्र राणा बोले- संगठन पूरी मजबूती से मैदान में

Ago

नूरपुर में मातृ-शिशु चिकित्सालय के लिए 3.18 करोड़ की स्वीकृति

Ago

चिंतपूर्णी मंदिर में भारी भीड़, व्यवस्थाओं पर बढ़ा दबाव; दर्शन को लगा 2–3 घंटे का समय

Ago

पूर्व सीएम वीरभद्र सिंह की प्रतिमा के अनावरण पर विक्रमादित्य सिंह ने प्रदेशवासियों को किया आमंत्रित

Ago

1058, Mall Enclave, DAYAL NAGAR,
Ludhiana, Punjab 141001

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?