By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Reading: महाकुंभ में जाने के लिए लोगों की सुविधा के लिए सुक्खू सरकार के इंतज़ाम नदारद : जयराम ठाकुर
Share
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Search
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
© 2022 Dawn News Network Pvt Ltd. | News Media Company | All Rights Reserved.
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal > Blog > himachal > महाकुंभ में जाने के लिए लोगों की सुविधा के लिए सुक्खू सरकार के इंतज़ाम नदारद : जयराम ठाकुर
himachalpolitical

महाकुंभ में जाने के लिए लोगों की सुविधा के लिए सुक्खू सरकार के इंतज़ाम नदारद : जयराम ठाकुर

Chandrika
Chandrika 3 Min Read
Updated 2025/02/12 at 10:52 PM
Share

शिमला,12 फरवरी (TSN)-नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि सनातन की आस्था का प्रतीक महाकुंभ का चल रहा है जिसमें देश दुनिया के लोग जाकर स्नान कर रहे हैं।हिमाचल से भी हर दिन हजारों की संख्या में लोग महाकुंभ में स्नान करने के लिए त्रिवेणी संगम प्रयागराज जा रहे हैं लेकिन दु:ख इस बात का है कि हिमाचल की सरकार ने प्रदेशवासियों के प्रयागराज पहुंचने के लिए कोई इंतज़ाम नहीं किए हैं।इससे प्रदेश के लोगों को मजबूरी में ज़्यादा पैसे खर्च करके महाकुंभ की यात्रा करनी पड़ रही है।

हिमाचल को छोड़ देश के सभी राज्य चला रहे हैं कुंभ के लिए बसें-

जयराम ठाकुर ने कहा कि हिमाचल से हर दिन हजारों की संख्या में लोग कुंभ जा रहे हैं।उसके लिए उन्हें बस और टैक्सी ऑपरेटर्स को मनमाना पैसा भी देना पड़ रहा है।इतने बड़े आयोजन में हिमाचल प्रदेश की सरकार द्वारा कोई कदम नहीं उठाए गए।प्रदेश में एचआरटीसी की इतनी बसें हैं,जिन्हें कुंभ के लिए भेज कर सरकार एक तरफ़ प्रदेश के यात्रियों का भला कर सकती थी और दूसरी तरफ़ एचआरटीसी को भी करोड़ों का लाभ हो सकता था।लेकिन सरकार अभी अपने 97 प्रतिशत हिंदू विरोधी की भावना से बाहर नहीं आ पा रही है।कांग्रेस के आलाकमान को खुश करने के लिए सुक्खू सरकार द्वारा इस तरह रवैया अपनाया जा रहा है।एक तरफ़ मुख्यमंत्री कहते हैं कि हिमाचल में 97 प्रतिशत हिंदू हैं जो किसी भी प्रदेश का सर्वाधिक हिंदू आबादी प्रतिशत है दूसरी तरफ़ प्रदेश की उस 97 प्रतिशत आबादी के लिए सरकार महाकुंभ जैसे आयोजन तक पहुँचाने के लिए बसें तक नहीं चलाई जा रही हैं।

राज्य के श्रद्धालुओं के लिए सरकार का कोई इंतज़ाम नहीं

नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि हम बहुत सौभाग्यशाली हैं जो हमें इस तरह के संयोग में महाकुंभ स्नान का अवसर आया है। इसके लिए सरकार की तरफ़ से बढ़-चढ़ कर इंतज़ाम किया जाना चाहिए था लेकिन सरकार द्वारा बस भी नहीं उपलब्ध करवाई गई।लोग निजी बसों और ट्रैवलर से महाकुंभ गए। कई बसें हादसों का शिकार हुई।लोगों को मनमाना पैसा खर्च करना पड़ा।हमारी एचआरटीसी परिवहन सेवाएं देने वाली एक व्यवसायिक संस्था है,जो उच्च गुणवत्ता के साथ लोगों को सस्ती और सुरक्षित यात्रा करवाती है।एचआरटीसी से प्रदेश के लोगों का एक अलग लगाव है।ऐसे में सरकार प्रदेशवासियों को महाकुंभ में स्नान के लिए विशेष प्रबंध करवाने चाहिए।

TAGGED: Shimla opposition leader Jai Ram Thakur
Chandrika February 12, 2025
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print
Previous Article मंत्री यादविंदर गोमा बोले..गुरु रविदास सामाजिक एकता और समानता के प्रतीक
Next Article आईएमसी और एसडब्ल्यूएफ कर्मचारी पहुचे सचिवालय,सरकार से नियमतिकरण की उठाई मांग
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Browse by Category
  • Accident
  • Business /Employement
  • crime
  • education
  • election
  • festival
  • health
  • himachal
  • News
  • political
  • political
  • Religion
  • Sports
  • Uncategorized
  • weather
  • शख़्सियत

You Might Also Like

सुजानपुर में 11वीं के छात्र ने फंदा लगाकर दी जान, सुसाइड नोट में शिक्षकों पर मारपीट के आरोप

Ago

चंबा में वीरभद्र सिंह जयंती पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बांटे फल और प्रसाद

Ago

दिशा बैठक में सांसद सुरेश कश्यप ने योजनाओं की समीक्षा की

Ago

डलहौजी नगर परिषद की नई अध्यक्षा वंदना चड्ढा ने संभाला कार्यभार

Ago

1058, Mall Enclave, DAYAL NAGAR,
Ludhiana, Punjab 141001

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?