By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Reading: युवा कांग्रेस ने मंहगाई के खिलाफ फूंका प्रधानमंत्री का पुतला
Share
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Search
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
© 2022 Dawn News Network Pvt Ltd. | News Media Company | All Rights Reserved.
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal > Blog > himachal > युवा कांग्रेस ने मंहगाई के खिलाफ फूंका प्रधानमंत्री का पुतला
himachalpolitical

युवा कांग्रेस ने मंहगाई के खिलाफ फूंका प्रधानमंत्री का पुतला

Chandrika
Chandrika 3 Min Read
Updated 2025/04/14 at 10:30 PM
Share

Bilaspur,Subhash(TSN)-जिला बिलासपुर युवा कांग्रेस की कार्यप्रणाली की बैठक जिलाध्यक्ष पकंज राणा की अध्यक्षता में घुमारवीं में संपन्न हुई जिसमें मुख्य रूप से विशेष अतिथि के रूप में अखिल भारतीय युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव एवं प्रभारी योगेश हांडा मौजूद रहे।उन्होंने युवाओं को जोश भरते हुए कहा कि संगठन को और मजबूत करने के लिए युवा को जोड़ा जाएगा तथा हिमाचल प्रदेश युवा कांग्रेस की तरफ से शिमला में बेरोजगार युवाओं के लिए बड़े स्तर पर 24 तारीख को रोजगार आयोजन किया जा रहा है.जिसमें देश की नामी गिरामी 50 कंपनियां अपनी भागीदारी सुनिश्चित करेंगी और युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध करवाएगी।

बैठक के आयोजन के बाद युवा कांग्रेस के पदाधिकारियों ने घुमारवीं गांधी चौक पर देश में बढ़ती मंहगाई व बेरोजगारी को लेकर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के पुतले का दहन किया और जमकर नारेबाजी की।नारेबाजी के दौरान युवाओं ने केंद्र के वरिष्ठ नेताओं को निशाना बनाते हुए हमीरपुर संसदीय क्षेत्र से सांसद के खिलाफ भी जमकर नारेबाजी की ।युवाओं ने कहा कि अभी हाल में सिलेंडर के दामों में बेतहाशा वृद्धि की गई है और एकाएक 50 रुपए बढ़ाना तर्कसंगत है। इससे पहले भी पैट्रोल व डीजल के दामों में वृद्धि कर मंहगाई को बढ़ावा दिया गया है।

देश के अंदर लगातार महंगाई बढ़ती जा रही है,जिससे देश के गरीब तबके की कमर टूट गयी है।गैस सिलेंडर के दामों में बेतहाशा वृ‌द्धि हो रही है,पेट्रोल, डीजल के दाम आये दिन लगातार बढ़ते जा रहे हैं।हमारे देश में मुख्यतः लोग कृषि पर निर्भर है जिसकी वजह से हमारे देश के लोग आर्थिक दृष्टि से बहुत ज्यादा सुदृढ नहीं है।युवा कांग्रेस ने इससे पहले भी ज्ञापन प्रेषित करके राष्ट्रपति से गुहार लगाई कि केंद्र सरकार को आदेश जारी करें कि महंगाई पर रोकथाम लगाई जाए व घरेलू गैस सिलिंडर व पेट्रोल डीजल के दामों को कम कर के देश की जनता को राहत दिलवाई जाए।

जिलाध्यक्ष पकंज राणा ने कहा कि केंद्र सरकार निरंतर मंहगाई को बढ़ावा दे रही है और कम करने के लिए कोई कदम नहीं उठा रही है जिससे गरीब व मध्यम वर्ग पीसता जा रहा है। उन्होंने केंद्र सरकार को चेताया कि गैस सिलेंडर,पैट्रोल व डीजल के दामों को कम नहीं किया तो युवा कांग्रेस सड़कों पर उतरने पर मजबूर होगा। उन्होंने कहा कि जब केंद्र में कांग्रेस की सरकार होती थी तो इनके सांसद अनुराग ठाकुर व स्मृति ईरानी सड़कों गैस सिलेंडर लेकर धरना प्रदर्शन करते थे लेकिन खुद की सरकार होते हुए मूक दर्शक व बाधिर बन गए है ।

TAGGED: Bilaspur youth congress protest
Chandrika April 14, 2025
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print
Previous Article मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने हमीरपुर में किया अंबेडकर की प्रतिमा का अनावरण
Next Article मुख्यमंत्री ने पांगी क्षेत्र के लिए करोड़ो रुपये की विकासात्मक परियोजनाएं की समर्पित
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Browse by Category
  • Accident
  • Business /Employement
  • crime
  • education
  • election
  • festival
  • health
  • himachal
  • News
  • political
  • political
  • Religion
  • Sports
  • Uncategorized
  • weather
  • शख़्सियत

You Might Also Like

धर्मशाला में भाजपा को मिल रहा जनसमर्थन, 200 से अधिक परिवार पार्टी में शामिल: सुधीर शर्मा

Ago

माता चिंतपूर्णी मंदिर में प्रकटोत्सव की धूम, फूलों और रोशनी से सजा भव्य दरबार

Ago

पहले दिन नामांकन प्रक्रिया शुरू: 7 उम्मीदवारों ने भरा पर्चा, कांग्रेस के 6 प्रत्याशी मैदान में

Ago

मंडी के अधिवक्ता नरेंद्र गुलरिया ने फिर लहराया परचम, बार काउंसिल में दोबारा चुने गए सदस्य

Ago

1058, Mall Enclave, DAYAL NAGAR,
Ludhiana, Punjab 141001

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?