नौणी पंचायत के मंडी भराड़ी गांव में रेलवे निर्माणाधीन कंपनी की ओर दे ग्रामीणों की जमीन के पास से एक सड़क डंपिंग यार्ड तक निकाली जा रही है जिससे कि गांव के कुछ एक ग्रामीणों की ज़मीन खतरे में है। ऐसे में अब ग्रामीणों को अपनी ज़मीन जाने का ख़तरा लग रहा है जिससे वह खासे परेशान है ।अपनी इस समस्या को उन्होंने युवा नेता आशीष ठाकुर के समक्ष भी रखा है।
ग्रामीणों ने गांव की प्रमुख समस्या को लेकर आशीष ठाकुर को अवगत करवाते हुए बताया है कि रेलवे निर्माणाधीन कंपनी की ओर से जमीन के पास से एक सड़क डंपिंग यार्ड तक निकाली जा रही है। इस सड़क के साथ राम पाल शर्मा,जय पाल, हरि लाल,रवि कांत,महेंद्र,सत्या देवी,लखनपाल, बाबू राम,धीरेंद्र पाल, प्रेम लाल,जय राम व सोहन लाल की पुश्तेनी ज़मीने है,उन्होंने कहा कि सड़क निकालने की वजह से उनकी ज़मीनों के नुकसान होने का खतरा मंडरा रहा है।
उन्होंने बताया कि उनका मुख्य पेशा कृषि है,ऐसे में अगर ज़मीन नहीं रही तो वह खेती कहां करेंगे। ग्रामीणों ने यह मांग भी सरकार और जिला प्रशासन से की है कि वो रेलवे निर्माणाधीन कंपनी को आदेश जारी करे कि उनकी ज़मीनों की सुरक्षा हेतु वहां पर सुरक्षा दीवार लगाई जाए ताकि ज़मीनों की क्षति होने से बचा जा सके। साथ ही उन्होंने मांग रखी है कि अगर उनकी ज़मीनों की क्षति रेलवे निर्माणाधीन कंपनी की वजह से होती है तो उन्हें आज के हिसाब से जो मूल्य ज़मीनों के रेलवे विभाग दे रहा है वह दिया जाए।वग्रामीणों ने बताया कि बहुत जल्द ग्रामीणों का एक प्रतिनिधिमंडल इन मांगों को लेकर जिलाधीश बिलासपुर पंकज राय से मुलाकात करेगा और उन्हें ज्ञापन प्रेषित करेगा।
