Una, Rakesh-:ऊना जिला में बढ़ते अवैध खनन के कारोबार को लेकर पुलिस ने अब सख्ती बरतनी शुरू कर दी है। विशेष अभियान के तहत पुलिस की टीमें ड्रोन तकनीक का इस्तेमाल कर खनन स्थलों की निगरानी कर रही हैं। जो भी व्यक्ति अवैध माइनिंग करते हुए पाया जा रहा है, उसके खिलाफ पुलिस द्वारा सख्त कार्रवाई की जा रही है।
एडिशनल एसपी संजीव भाटिया ने जानकारी दी कि ड्रोन तकनीक की मदद से अब अवैध खनन पर पूरी तरह नकेल कसी जाएगी। पुलिस की टीमें स्वा नदी क्षेत्र में जाकर खनन पॉइंट्स की जांच कर रही हैं। उन्होंने कहा कि किसी को भी अवैध गतिविधियों में शामिल पाया गया तो उसे बख्शा नहीं जाएगा।
