Shimla, 6 November-:प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना (PMGSY) के चौथे चरण के तहत हिमाचल प्रदेश के लिए 2271 करोड़ रुपये की मंजूरी दी गई है। इस राशि से राज्यभर में 1438 किलोमीटर लंबी 294 नई और पुरानी सड़कों का निर्माण व उन्नयन किया जाएगा।
भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद सुरेश कश्यप ने केंद्र सरकार के इस निर्णय के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय मंत्री जे.पी. नड्डा का धन्यवाद किया। उन्होंने कहा कि यह योजना हिमाचल के ग्रामीण इलाकों में विकास की नई राह खोलेगी।कश्यप ने कहा कि कांग्रेस नेताओं को “हक गिनाने” के बजाय केंद्र सरकार का धन्यवाद करना चाहिए, क्योंकि हिमाचल के विकास में केंद्र सरकार की अहम भूमिका है। उन्होंने कहा कि “अगर केंद्र से सहयोग न मिले, तो प्रदेश की विकास गति थम जाएगी। अभी भी हिमाचल की प्रगति में केंद्र का बड़ा योगदान है।”
योजना के तहत जिलावार मंजूर सड़कें:
- शिमला जिला: 97 सड़कें, 474 किमी, ₹669 करोड़
- कुल्लू जिला: 65 सड़कें, 406 किमी, ₹564 करोड़
- चंबा जिला: 65 सड़कें, 228 किमी, ₹554 करोड़
- मंडी जिला: 23 सड़कें, 115 किमी, ₹130 करोड़
- किन्नौर जिला: 8 सड़कें, 64 किमी, ₹96 करोड़
- सिरमौर जिला: 11 सड़कें, 59 किमी, ₹86 करोड़
- लाहौल-स्पीति: 2 सड़कें, 30 किमी, ₹64 करोड़
- कांगड़ा जिला: 12 सड़कें, 23 किमी, ₹47 करोड़
- बिलासपुर जिला: 4 सड़कें, 19 किमी, ₹30 करोड़
- हमीरपुर जिला: 2 सड़कें, 7 किमी, ₹10 करोड़
- ऊना जिला: 2 सड़कें, 5 किमी, ₹9 करोड़
इस चरण में 250 से अधिक आबादी वाले गांवों को सड़क सुविधा से जोड़ने पर विशेष ध्यान दिया गया है।
