By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Reading: हिना लिखीराम कावरे ने समझाया चयन का फार्मूला, कांग्रेस जिला अध्यक्ष के लिए शुरू हुई वन-टू-वन प्रक्रिया
Share
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Search
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
© 2022 Dawn News Network Pvt Ltd. | News Media Company | All Rights Reserved.
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal > Blog > himachal > हिना लिखीराम कावरे ने समझाया चयन का फार्मूला, कांग्रेस जिला अध्यक्ष के लिए शुरू हुई वन-टू-वन प्रक्रिया
himachalpolitical

हिना लिखीराम कावरे ने समझाया चयन का फार्मूला, कांग्रेस जिला अध्यक्ष के लिए शुरू हुई वन-टू-वन प्रक्रिया

Chandrika
Chandrika 3 Min Read
Updated 2025/12/02 at 8:27 PM
Share

Bilaspur, Subhash-:अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की सचिव और जिला बिलासपुर की पर्यवेक्षक हिना लिखीराम कावरे ने कहा कि कांग्रेस का संगठन सृजन अभियान पूरे देश में तेजी से आगे बढ़ रहा है। इस अभियान का निर्णय पिछले वर्ष अहमदाबाद अधिवेशन में लिया गया था तथा वर्ष 2025 को पूर्ण रूप से इस अभियान को समर्पित किया गया है। उन्होंने शुक्रवार को इंदिरा भवन, बिलासपुर में आयोजित प्रेसवार्ता में जिला कांग्रेस अध्यक्ष चयन की प्रक्रिया और मानकों को विस्तार से बताया।

कावरे ने कहा कि जिला अध्यक्ष पद के सभी दावेदारों से वन-टू-वन बातचीत की जाएगी। उनका कहना है कि पार्टी का लक्ष्य जिला स्तर पर सर्वसम्मति से एक नाम आगे भेजने का रहेगा। यदि किसी एक नाम पर सहमति नहीं बनती है, तो जिला स्तर पर छह नामों का पैनल तैयार किया जाएगा और उसे हाईकमान के पास भेजा जाएगा। अंतिम निर्णय पार्टी नेतृत्व ही लेगा।उन्होंने स्पष्ट कहा कि जिला अध्यक्ष का पद ऐसे व्यक्ति को दिया जाएगा जो मजबूत निर्णय क्षमता रखता हो, संगठन को जमीनी स्तर पर सशक्त कर सके और जिसकी जवाबदेही स्पष्ट रूप से तय की जा सके। चयन के बाद संबंधित अध्यक्ष को पार्टी द्वारा विशेष प्रशिक्षण भी उपलब्ध कराया जाएगा, ताकि वह संगठनात्मक कौशल को और निखार सके।

हिना कावरे ने जानकारी दी कि जिला के सभी कार्यकर्ता 7 दिसंबर तक अध्यक्ष पद के लिए आवेदन कर सकते हैं। वहीं 8 दिसंबर को पूरी रिपोर्ट और पैनल हाईकमान को भेज दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि पहले दिन ही जिला अध्यक्ष पद के लिए चार आवेदन प्राप्त हुए हैं, जिनमें से एक उम्मीदवार से उन्होंने व्यक्तिगत बातचीत भी की है।उन्होंने कहा कि कांग्रेस संगठन यह भी प्रयास कर रहा है कि जिला के बुद्धिजीवी वर्ग, सामाजिक प्रतिनिधियों और अनुभवी कार्यकर्ताओं की राय को भी प्रक्रिया में शामिल किया जाए, ताकि एक प्रभावी, सक्रिय और सर्वसम्मत नेतृत्व आगे आ सके।उन्होंने दावा किया कि प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनने के बाद बिलासपुर जिले में संगठनात्मक समन्वय और अधिक मजबूत हुआ है। नेताओं और कार्यकर्ताओं के बीच बेहतर तालमेल से संगठन को नई ऊर्जा मिल रही है, जो आने वाले समय में पार्टी की मजबूती का आधार बनेगा।

TAGGED: Bilaspur congress leader
Chandrika December 2, 2025
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print
Previous Article शिमला में जनवादी महिला समिति का प्रदर्शन…भाजपा विधायक के इस्तीफे और पीड़िता की सुरक्षा की मांग
Next Article जयराम ठाकुर ने रैली तैयारियों का लिया जायज़ा, रणनीति को अंतिम रूप
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Browse by Category
  • Accident
  • Business /Employement
  • crime
  • education
  • election
  • festival
  • health
  • himachal
  • News
  • political
  • political
  • Religion
  • Sports
  • Uncategorized
  • weather
  • शख़्सियत

You Might Also Like

इस बार शनि जयंती पर विशेष संयोग, भव्य तरीके से सजाया गया छोटी काशी का शनिधाम

Ago

हिमाचल में 11 मई से फिर बदलेगा मौसम, बारिश और ओलावृष्टि का अलर्ट जारी

Ago

महिलाओं की सुविधा से समझौता नहीं, KNH पर बोलीं प्रतिभा सिंह

Ago

शिमला में दर्दनाक हादसा, आग की चपेट में आने से नेपाली युवक की मौत

Ago

1058, Mall Enclave, DAYAL NAGAR,
Ludhiana, Punjab 141001

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?