By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Reading: शिमला में जनवादी महिला समिति का प्रदर्शन…भाजपा विधायक के इस्तीफे और पीड़िता की सुरक्षा की मांग
Share
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Search
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
© 2022 Dawn News Network Pvt Ltd. | News Media Company | All Rights Reserved.
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal > Blog > himachal > शिमला में जनवादी महिला समिति का प्रदर्शन…भाजपा विधायक के इस्तीफे और पीड़िता की सुरक्षा की मांग
himachalNews

शिमला में जनवादी महिला समिति का प्रदर्शन…भाजपा विधायक के इस्तीफे और पीड़िता की सुरक्षा की मांग

Chandrika
Chandrika 3 Min Read
Updated 2025/12/02 at 8:14 PM
Share

Shimla, Sanju-:शिमला में मंगलवार को जनवादी महिला समिति ने महिलाओं के खिलाफ बढ़ते अपराधों और हालिया घटना को लेकर जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। समिति की दर्जनों महिला कार्यकर्ताओं ने डीसी कार्यालय के बाहर धरना देकर न केवल अपनी आवाज बुलंद की, बल्कि राज्य सरकार और प्रशासन की कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठाए। प्रदर्शनकारियों ने चुराह विधानसभा क्षेत्र के भाजपा विधायक हंसराज के खिलाफ लगे यौन हिंसा के आरोपों को गंभीर बताते हुए उनके तत्काल इस्तीफे की मांग की। उनका कहना है कि ऐसे मामले में आरोपित व्यक्ति का पद पर बने रहना न्याय प्रक्रिया को प्रभावित कर सकता है।

समिति ने यह भी आरोप लगाया कि पीड़ित युवती को अभी तक पर्याप्त सुरक्षा नहीं दी गई है, जिसके कारण उसके साथ किसी अप्रिय घटना की आशंका लगातार बनी हुई है। महिलाओं का कहना था कि जब तक पीड़िता पूरी तरह सुरक्षित महसूस नहीं करेगी, वह न्याय के लिए आगे आने में हिचक सकती है। इसी मुद्दे को प्रमुखता देते हुए समिति के प्रतिनिधियों ने डीसी के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन सौंपकर त्वरित कार्रवाई की मांग की।

जनवादी महिला समिति की राज्य सचिव फाल्मा चौहान ने प्रदर्शन के दौरान कहा कि पीड़ित युवती को तत्काल प्रभाव से पुलिस सुरक्षा दी जानी चाहिए, ताकि वह बिना किसी दबाव या भय के सच्चाई सामने रख सके। उन्होंने यह भी बताया कि समिति ने घटना की निष्पक्ष जांच के लिए एक सेवानिवृत्त वरिष्ठ अधिकारी की अध्यक्षता में स्वतंत्र एसआईटी गठित करने की मांग रखी है। उनका कहना था कि राजनीतिक हस्तक्षेप से मुक्त जांच ही पीड़िता को न्याय दिला सकती है।

फाल्मा चौहान ने  कहा कि भाजपा नेतृत्व को भी इस मामले में संवेदनशीलता दिखाते हुए विधायक हंसराज से तुरंत इस्तीफा दिलवाना चाहिए और उनकी जमानत रद्द करवाने की पहल करनी चाहिए। उन्होंने स्पष्ट चेतावनी दी कि यदि सरकार ने जल्द कोई ठोस कदम नहीं उठाया, तो समिति राज्यभर में आंदोलन को और व्यापक रूप से तेज करेगी। समिति ने सरकार और प्रशासन से महिलाओं की सुरक्षा को शीर्ष प्राथमिकता में रखते हुए ठोस व प्रभावी कदम उठाने की अपील भी की।

TAGGED: Shimla Demonstration of Janwadi Mahila Samiti
Chandrika December 2, 2025
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print
Previous Article कुल्लू फेस्टिवल ऑफ स्पीड: दीपक प्रजापति फोर-व्हीलर और हैप्पी वर्मा टू-व्हीलर कैटेगरी में बने ओवरऑल चैंपियन
Next Article हिना लिखीराम कावरे ने समझाया चयन का फार्मूला, कांग्रेस जिला अध्यक्ष के लिए शुरू हुई वन-टू-वन प्रक्रिया
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Browse by Category
  • Accident
  • Business /Employement
  • crime
  • education
  • election
  • festival
  • health
  • himachal
  • News
  • political
  • political
  • Religion
  • Sports
  • Uncategorized
  • weather
  • शख़्सियत

You Might Also Like

इस बार शनि जयंती पर विशेष संयोग, भव्य तरीके से सजाया गया छोटी काशी का शनिधाम

Ago

हिमाचल में 11 मई से फिर बदलेगा मौसम, बारिश और ओलावृष्टि का अलर्ट जारी

Ago

महिलाओं की सुविधा से समझौता नहीं, KNH पर बोलीं प्रतिभा सिंह

Ago

शिमला में दर्दनाक हादसा, आग की चपेट में आने से नेपाली युवक की मौत

Ago

1058, Mall Enclave, DAYAL NAGAR,
Ludhiana, Punjab 141001

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?