By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Reading: कुटलैहड़ की अनदेखी पर भड़के पूर्व मंत्री वीरेंद्र कंवर, बोले—सुक्खू सरकार के तीन साल पूरी तरह नाकाम
Share
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Search
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
© 2022 Dawn News Network Pvt Ltd. | News Media Company | All Rights Reserved.
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal > Blog > himachal > कुटलैहड़ की अनदेखी पर भड़के पूर्व मंत्री वीरेंद्र कंवर, बोले—सुक्खू सरकार के तीन साल पूरी तरह नाकाम
himachalpolitical

कुटलैहड़ की अनदेखी पर भड़के पूर्व मंत्री वीरेंद्र कंवर, बोले—सुक्खू सरकार के तीन साल पूरी तरह नाकाम

Chandrika
Chandrika 2 Min Read
Updated 2025/12/03 at 3:47 PM
Share

Una, Rakesh-:पूर्व जयराम सरकार में मंत्री रहे और भाजपा के वरिष्ठ नेता वीरेंद्र कंवर ने बंगाणा में मीडिया से बातचीत के दौरान कुटलैहड़ क्षेत्र की लगातार हो रही उपेक्षा पर कड़ा रोष जताया। कंवर ने कहा कि उनके कार्यकाल में बंगाणा सहित पूरे कुटलैहड़ क्षेत्र में अभूतपूर्व विकास कार्य करवाए गए, लेकिन सत्ता बदलते ही कांग्रेस सरकार ने राजनीतिक दुर्भावना के चलते अधिकांश परियोजनाओं को ठंडे बस्ते में डाल दिया।

उन्होंने बताया कि बंगाणा में सीवरेज प्रणाली का निर्माण, बंगाणा स्कूल में साइंस भवन, स्थानीय अस्पताल को सिविल अस्पताल का दर्जा, अटल कॉलेज में इंडोर स्टेडियम, ईको पार्क, बस स्टैंड निर्माण और जायका भवन जैसी कई महत्वपूर्ण परियोजनाएं उनके समय में शुरू हुई थीं। मगर सुक्खू सरकार के आने के बाद या तो इन योजनाओं को रोक दिया गया या बेहद धीमी गति से चलाया जा रहा है।

कंवर ने आरोप लगाया कि वर्तमान स्थिति चिंताजनक है—सिविल अस्पताल में स्टाफ की भारी कमी, साइंस भवन अधूरा, सीवरेज परियोजना लटकी हुई और अटल कॉलेज में छात्रों की संख्या 1200 से घटकर 400 रह गई है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने अपने घोषणापत्र में ‘व्यवस्था परिवर्तन’ का वादा किया था, लेकिन लोगों को अब पता चल रहा है कि यह परिवर्तन केवल कागज़ों तक सीमित रहा।उन्होंने चेतावनी दी कि यदि कुटलैहड़ क्षेत्र की अनदेखी जारी रही, तो भाजपा जनता के साथ मिलकर बड़े स्तर पर आंदोलन शुरू करेगी। कंवर ने कहा कि कुटलैहड़ को पिछड़ा बताने के बजाय सरकार को अपनी नीतियों की विफलता पर विचार करना चाहिए।पूर्व मंत्री ने सुक्खू सरकार के तीन साल के कार्यकाल को पूरी तरह असफल करार देते हुए कहा कि अब जनता और उपेक्षा बर्दाश्त नहीं करेगी।

TAGGED: Una BJP former minister
Chandrika December 3, 2025
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print
Previous Article हमीरपुर में भी नशा-विरोधी मेगा वॉकथॉन का नेतृत्व करेंगे मुख्यमंत्री सुक्खू
Next Article हमीरपुर में अंतरराष्ट्रीय दिव्यांग दिवस पर प्रेरणादायक समारोह, विशेष प्रतिभाओं ने बिखेरी चमक
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Browse by Category
  • Accident
  • Business /Employement
  • crime
  • education
  • election
  • festival
  • health
  • himachal
  • News
  • political
  • political
  • Religion
  • Sports
  • Uncategorized
  • weather
  • शख़्सियत

You Might Also Like

चंबा में हादसों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा, 500 फीट गहरी खाई में गिरी बाइक; एक युवक लापता

Ago

हमीरपुर पुलिस का नशे पर बड़ा प्रहार: दो दिनों में पांच आरोपी गिरफ्तार, 10.33 ग्राम चिट्टा बरामद

Ago

हमीरपुर में गो सम्मान आह्वान अभियान की रैली, गौ संरक्षण और ‘राष्ट्र माता’ की मांग को लेकर सौंपा ज्ञापन

Ago

मंदिर न्यास चिंतपूर्णी, पशु चिकित्सकों और युवाओं की तत्परता से घायल पिल्ले को मिला नया जीवन

Ago

1058, Mall Enclave, DAYAL NAGAR,
Ludhiana, Punjab 141001

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?