By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Reading: हमीरपुर पुलिस का नशे पर बड़ा प्रहार: दो दिनों में पांच आरोपी गिरफ्तार, 10.33 ग्राम चिट्टा बरामद
Share
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Search
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
© 2022 Dawn News Network Pvt Ltd. | News Media Company | All Rights Reserved.
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal > Blog > crime > हमीरपुर पुलिस का नशे पर बड़ा प्रहार: दो दिनों में पांच आरोपी गिरफ्तार, 10.33 ग्राम चिट्टा बरामद
crimehimachal

हमीरपुर पुलिस का नशे पर बड़ा प्रहार: दो दिनों में पांच आरोपी गिरफ्तार, 10.33 ग्राम चिट्टा बरामद

Chandrika
Chandrika 3 Min Read
Updated 2026/07/27 at 6:12 PM
Share

हमीरपुर, अरविंद-: जिला पुलिस हमीरपुर ने नशे के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत लगातार कार्रवाई करते हुए पिछले दो दिनों में पांच लोगों को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने अलग-अलग स्थानों पर छापेमारी कर चिट्टा (हेरोइन) की तस्करी और सेवन से जुड़े आरोपियों को गिरफ्तार किया है। ताजा कार्रवाई थाना सदर हमीरपुर की टीम ने रविवार को वार्ड नंबर-10, रामनगर स्थित एक किराए के मकान में की, जहां से तीन युवकों को 10.33 ग्राम चिट्टा के साथ दबोचा गया।

पुलिस के अनुसार, गुप्त सूचना मिलने पर टीम ने किराए के मकान पर छापा मारा। तलाशी के दौरान वहां मौजूद तीन युवकों के कब्जे से 10.33 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान शशांक भारद्वाज, नवीन कपलेश और अश्वनी कुमार के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 21 और 29 के तहत मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है।इससे पहले 25 जुलाई की रात भोटा क्षेत्र में भी पुलिस ने विशेष नाकाबंदी और गश्त के दौरान दो युवकों, निखिल और विकास, को चिट्टा की खेप के साथ गिरफ्तार किया था। दोनों मामलों को जोड़कर पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि नशे की सप्लाई चेन कहां से संचालित हो रही थी और इसमें कौन-कौन लोग शामिल हैं।

पुलिस अधीक्षक बलवीर सिंह ठाकुर ने बताया कि जिला पुलिस “नशा मुक्त हिमाचल” अभियान को सफल बनाने के लिए पूरी गंभीरता के साथ कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि नशा तस्करों और इस अवैध कारोबार से जुड़े किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा। जांच के दौरान आरोपियों के मोबाइल फोन, बैंक खातों और अन्य वित्तीय लेन-देन की भी गहन जांच की जा रही है ताकि पूरे नेटवर्क का खुलासा किया जा सके।एसपी ने यह भी बताया कि भोटा से गिरफ्तार आरोपी विकास के खिलाफ पहले से ही बिलासपुर जिले में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज है। पुलिस अब यह भी पता लगा रही है कि आरोपी किन लोगों को नशीला पदार्थ उपलब्ध कराते थे और इसके पीछे सक्रिय अन्य लोगों की क्या भूमिका रही है। यदि जांच में किसी अन्य व्यक्ति की संलिप्तता सामने आती है तो उसके खिलाफ भी सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।उन्होंने अभिभावकों से अपने बच्चों की गतिविधियों पर सतर्क नजर रखने की अपील की। साथ ही युवाओं से आग्रह किया कि वे नशे जैसी सामाजिक बुराई से दूर रहें और स्वस्थ एवं सुरक्षित भविष्य के निर्माण में अपना योगदान दें। जिला पुलिस ने स्पष्ट किया है कि नशे के खिलाफ अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।

TAGGED: Hamirpur Police's major crackdown on drugs
Chandrika July 27, 2026
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print
Previous Article हमीरपुर में गो सम्मान आह्वान अभियान की रैली, गौ संरक्षण और ‘राष्ट्र माता’ की मांग को लेकर सौंपा ज्ञापन
Next Article चंबा में हादसों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा, 500 फीट गहरी खाई में गिरी बाइक; एक युवक लापता
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Browse by Category
  • Accident
  • Business /Employement
  • crime
  • education
  • election
  • festival
  • health
  • himachal
  • News
  • political
  • political
  • Religion
  • Sports
  • Uncategorized
  • weather
  • शख़्सियत

You Might Also Like

चंबा में हादसों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा, 500 फीट गहरी खाई में गिरी बाइक; एक युवक लापता

Ago

हमीरपुर में गो सम्मान आह्वान अभियान की रैली, गौ संरक्षण और ‘राष्ट्र माता’ की मांग को लेकर सौंपा ज्ञापन

Ago

मंदिर न्यास चिंतपूर्णी, पशु चिकित्सकों और युवाओं की तत्परता से घायल पिल्ले को मिला नया जीवन

Ago

NEET पेपर लीक पर हिमाचल में सियासत तेज, सीएम के कैंडल मार्च पर भाजपा का हमला

Ago

1058, Mall Enclave, DAYAL NAGAR,
Ludhiana, Punjab 141001

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?