By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Reading: तक्षशिला इंटरनेशनल स्कूल में इंटरैक्ट क्लब का गठन, 77 विद्यार्थियों को मिली सदस्यता
Share
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Search
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
© 2022 Dawn News Network Pvt Ltd. | News Media Company | All Rights Reserved.
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal > Blog > himachal > तक्षशिला इंटरनेशनल स्कूल में इंटरैक्ट क्लब का गठन, 77 विद्यार्थियों को मिली सदस्यता
himachalNews

तक्षशिला इंटरनेशनल स्कूल में इंटरैक्ट क्लब का गठन, 77 विद्यार्थियों को मिली सदस्यता

Chandrika
Chandrika 2 Min Read
Updated 2025/12/24 at 4:46 PM
Share
Mandi, Dharamveer-:मंडी स्थित तक्षशिला इंटरनेशनल स्कूल में रोटरी क्लब छोटी काशी के तत्वावधान में इंटरैक्ट क्लब का गठन किया गया। कार्यक्रम के दौरान 77 विद्यार्थियों को इंटरैक्ट क्लब की सदस्यता दिलाई गई और सर्वसम्मति से नई कार्यकारिणी का चयन किया गया।नवगठित कार्यकारिणी में हेज़ल सचदेवा को अध्यक्ष, मनराज सिंह को उपाध्यक्ष, स्नेहा को सचिव तथा सुमित ठाकुर को कोषाध्यक्ष चुना गया। इसके अतिरिक्त देवर्ष शर्मा, गोपिका, अर्णव शुक्ला, प्राकुल वैद्य और शिवांश अग्निहोत्री को बोर्ड सदस्य नियुक्त किया गया, जबकि निशांत शर्मा को फैकल्टी एडवाइजर की जिम्मेदारी सौंपी गई।
रोटरी क्लब छोटी काशी की प्रधान हेमलता ने इंटरैक्ट क्लब के गठन पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि इंटरैक्ट क्लब विद्यार्थियों में नेतृत्व क्षमता, अनुशासन और सेवा भावना को विकसित करने का सशक्त माध्यम है। वहीं, रोटरी क्लब छोटी काशी के प्रेसिडेंट इलेक्ट अखिलेश भारती ने कहा कि इंटरैक्ट क्लब युवाओं को समाज सेवा और वैश्विक नागरिकता से जोड़ने का एक अंतरराष्ट्रीय मंच है, जिसके माध्यम से छात्र सामाजिक व पर्यावरणीय गतिविधियों में सक्रिय भागीदारी निभाते हैं।विद्यालय की प्राध्यापिका शैलजा कश्यप ने रोटरी क्लब के सदस्यों का स्वागत करते हुए कहा कि इंटरैक्ट क्लब से छात्रों को नेतृत्व और सामाजिक सरोकारों से जुड़ने का सुनहरा अवसर मिलेगा।इस अवसर पर नवनिर्वाचित अध्यक्ष हेज़ल सचदेवा ने सभी सदस्यों का आभार जताते हुए कहा कि क्लब सामाजिक सेवा, पर्यावरण संरक्षण और रचनात्मक गतिविधियों में सक्रिय भूमिका निभाएगा। उपाध्यक्ष मनराज सिंह ने सेवा, त्याग और मानवता के मूल्यों पर प्रकाश डाला, जबकि सचिव स्नेहा ने कहा कि इंटरैक्ट क्लब विद्यार्थियों की नेतृत्व क्षमता को निखारने में अहम भूमिका निभाएगा।कार्यक्रम में क्लब की पूर्व अध्यक्ष अनुपमा सिंह, चार्टर प्रेसिडेंट मुनीश सूद, इंटरैक्ट से सचिव रेणु गुलाटी, अनुराधा सूद और सुमन शर्मा भी विशेष रूप से उपस्थित रहीं।
TAGGED: Mandi Interact Club formed in Takshashila International School
Chandrika December 24, 2025
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print
Previous Article मनरेगा में बदलाव के खिलाफ युवा कांग्रेस का प्रदर्शन, नाहन में केंद्र सरकार का पुतला फूंका
Next Article नशे के विरुद्ध एकजुट प्रयास जरूरी, बीबीए ब्लॉक व इंडोर स्टेडियम के लिए जल्द टेंडर : शिक्षा मंत्री
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Browse by Category
  • Accident
  • Business /Employement
  • crime
  • education
  • election
  • festival
  • health
  • himachal
  • News
  • political
  • political
  • Religion
  • Sports
  • Uncategorized
  • weather
  • शख़्सियत

You Might Also Like

सोलन में श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाई हरियाली तीज

Ago

चिंतपूर्णी में सीवरेज व्यवस्था चरमराई, सड़क पर बह रहा गंदा पानी; श्रद्धालु और दुकानदार परेशान

Ago

पीएम मोदी पर कथित आपत्तिजनक पोस्ट को लेकर भड़की भाजपा, हरोली थाने का घेराव

Ago

बेरागढ़ में निजी बस सड़क से पलटी, तीन लोगों की मौत की सूचना

Ago

1058, Mall Enclave, DAYAL NAGAR,
Ludhiana, Punjab 141001

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?