Shimla, 4 January-:भारतीय जनता पार्टी, हिमाचल प्रदेश द्वारा VB-GRAM G जन जागरण अभियान के तहत पूरे प्रदेश में प्रेस वार्ताओं की एक व्यापक श्रृंखला आयोजित की जा रही है। इस अभियान का उद्देश्य ग्रामीण भारत के सशक्तिकरण, रोजगार सृजन, आजीविका सुरक्षा और ‘विकसित भारत’ के संकल्प को आम जनता तक प्रभावी ढंग से पहुंचाना है। यह जानकारी भाजपा प्रदेश मीडिया प्रमुख कर्ण नंदा ने एक बयान में दी।
कर्ण नंदा ने बताया कि इस प्रदेशव्यापी जनजागरण अभियान की शुरुआत 4 जनवरी 2026 को मंडी से होगी। मंडी में आयोजित होने वाली पहली प्रेस वार्ता को नेता प्रतिपक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर संबोधित करेंगे। इस अवसर पर पार्टी के वरिष्ठ प्रवक्ता, विधायक और जिला स्तर के पदाधिकारी भी उपस्थित रहेंगे।उन्होंने बताया कि 7 जनवरी 2026 को शिमला में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल प्रेस वार्ता को संबोधित करेंगे। इसके बाद 8 जनवरी 2026 को धर्मशाला में प्रदेश उपाध्यक्ष एवं सांसद डॉ. राजीव भारद्वाज तथा उसी दिन बिलासपुर में सांसद एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर मीडिया से संवाद करेंगे।भाजपा मीडिया प्रमुख ने आगे जानकारी दी कि 9 जनवरी 2026 को हमीरपुर और 10 जनवरी 2026 को ऊना में भी प्रेस वार्ताओं का आयोजन किया जाएगा, जिनमें सांसद एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर मुख्य वक्ता रहेंगे। प्रत्येक प्रेस वार्ता में संबंधित जिलों के वरिष्ठ नेता, विधायक, प्रवक्ता और मीडिया विभाग के पदाधिकारी शामिल होंगे।
Chandrika
