By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Reading: नूरपुर पुलिस ने मासिक अपराध समीक्षा बैठक आयोजित, उत्कृष्ट अधिकारियों को सम्मानित किया
Share
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Search
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
© 2022 Dawn News Network Pvt Ltd. | News Media Company | All Rights Reserved.
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal > Blog > himachal > नूरपुर पुलिस ने मासिक अपराध समीक्षा बैठक आयोजित, उत्कृष्ट अधिकारियों को सम्मानित किया
himachal

नूरपुर पुलिस ने मासिक अपराध समीक्षा बैठक आयोजित, उत्कृष्ट अधिकारियों को सम्मानित किया

Chandrika
Chandrika 2 Min Read
Updated 2026/02/06 at 4:46 PM
Share
नूरपुर, संजीव-:पुलिस जिला नूरपुर में मासिक अपराध समीक्षा बैठक एसपी नूरपुर कुलभूषण वर्मा की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में जिले के सभी एसओ, एसएचओ और पुलिस चौकियों के प्रभारी शामिल हुए।
बैठक में जिले की कानून एवं व्यवस्था की स्थिति, लंबित मामलों की समीक्षा, अनुसंधान की गुणवत्ता और अपराध नियंत्रण से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर विस्तार से चर्चा की गई। एसपी ने अधिकारियों को मामलों का त्वरित एवं प्रभावी निस्तारण, पेशेवर कार्यशैली बनाए रखने और जनसुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देने के निर्देश दिए।जनवरी माह में जिले में कुल 115 मामले दर्ज किए गए, जिनमें से 48 मामले निस्तारित किए गए। एनडीपीएस एक्ट के तहत कुल 11 मामले दर्ज हुए, जिसमें 132.21 ग्राम हेरोइन, 472 ग्राम पोस्त भूसी और 1.458 किलोग्राम चरस बरामद की गई।चोरी और सेंधमारी के 08 मामलों में कार्रवाई करते हुए 03 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। एक वाहन चोरी के मामले में त्वरित कार्यवाही करते हुए 24 घंटे के भीतर वाहन बरामद किया गया। जिले में 04 उद्घोषित अपराधियों (POs) को गिरफ्तार किया गया और 15 लापता व्यक्तियों को ट्रेस किया गया।बैठक में अधिकारियों को नशा उन्मूलन, यातायात प्रबंधन, अपराध रोकथाम और जनसहयोग बढ़ाने के लिए प्रेरित किया गया।विशेष उपलब्धियों के लिए एसएचओ नूरपुर, एसएचओ इंदौरा और एसएचओ जवाली को प्रशंसा पत्र देकर सम्मानित किया गया।एसपी नूरपुर ने कहा कि जिला पुलिस शांति, कानून व्यवस्था और जनसुरक्षा बनाए रखने के लिए पूर्ण रूप से प्रतिबद्ध है और सभी मामलों में सक्रिय रहकर जनता को सुरक्षा सुनिश्चित करेगी।
TAGGED: Noorpur crime review meeting
Chandrika February 6, 2026
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print
Previous Article राष्ट्रीय कुश्ती में कांस्य पदक जीतने वाले वीर सम्राट का विद्यालय में सम्मान, क्षेत्र में खुशी की लहर
Next Article बिजली संशोधन विधेयक के विरोध में हड़ताल का ऐलान, स्मार्ट मीटर पर विरोध
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Browse by Category
  • Accident
  • Business /Employement
  • crime
  • education
  • election
  • festival
  • health
  • himachal
  • News
  • political
  • political
  • Religion
  • Sports
  • Uncategorized
  • weather
  • शख़्सियत

You Might Also Like

लोहारपुरा पंचायत में बलविंदर सिंह जोनू बने उप प्रधान, भारी मतों से दर्ज की शानदार जीत

Ago

फिर सुलगे शिमला के जंगल, रिझाना गांव तक पहुंची आग से बढ़ी दहशत

Ago

सांसद सिकंदर कुमार ने पूर्व मुख्यमंत्री प्रो. प्रेम कुमार धूमल से की मुलाकात, विकास और संगठन पर हुई चर्चा

Ago

पंचायत चुनावों के नतीजों से उत्साहित भाजपा, राजकुमार पठानिया ने कांग्रेस सरकार को घेरा

Ago

1058, Mall Enclave, DAYAL NAGAR,
Ludhiana, Punjab 141001

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?