By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Reading: कुमारहट्टी बाईपास पर फिर बड़ा हादसा: अंजी बस स्टॉप के पास बोलेरो की ट्रक से टक्कर, चार वाहन क्षतिग्रस्त
Share
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Search
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
© 2022 Dawn News Network Pvt Ltd. | News Media Company | All Rights Reserved.
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal > Blog > Accident > कुमारहट्टी बाईपास पर फिर बड़ा हादसा: अंजी बस स्टॉप के पास बोलेरो की ट्रक से टक्कर, चार वाहन क्षतिग्रस्त
Accidenthimachal

कुमारहट्टी बाईपास पर फिर बड़ा हादसा: अंजी बस स्टॉप के पास बोलेरो की ट्रक से टक्कर, चार वाहन क्षतिग्रस्त

Chandrika
Chandrika 2 Min Read
Updated 2026/04/09 at 5:35 PM
Share
सोलन , 9 अप्रैल-:हिमाचल प्रदेश के सोलन जिले में कुमारहट्टी बाईपास पर स्थित अंजी बस स्टॉप के पास आज तड़के एक बड़ा सड़क हादसा सामने आया। जानकारी के अनुसार, सुबह करीब 3 से 4 बजे के बीच एक तेज रफ्तार बोलेरो गाड़ी ने सड़क किनारे खड़े ट्रक को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि बोलेरो और ट्रक दोनों को भारी नुकसान पहुंचा, वहीं इस हादसे की चपेट में आकर कुल चार वाहन क्षतिग्रस्त हो गए।
बताया जा रहा है कि बोलेरो में चार लोग सवार थे, जो इस दुर्घटना में घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए सभी घायलों को तुरंत सोलन के क्षेत्रीय अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका इलाज जारी है। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस टीम भी मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।गौरतलब है कि कुमारहट्टी बाईपास एनएच-5 पर अंजी बस स्टॉप के आसपास का इलाका लगातार हादसों का केंद्र बनता जा रहा है। स्थानीय लोगों के अनुसार, यह स्थान अब ब्लैक स्पॉट के रूप में उभर रहा है। उल्लेखनीय है कि बीते सप्ताह भी इसी जगह पर चार गाड़ियों के बीच टक्कर हुई थी, जिससे यातायात व्यवस्था प्रभावित हुई थी।स्थानीय प्रशासन और लोगों ने इस खतरनाक मोड़ पर सुरक्षा उपाय बढ़ाने और उचित संकेतक लगाने की मांग उठाई है, ताकि भविष्य में ऐसे हादसों को रोका जा सके।
TAGGED: Solan Bolero collides with truck near Anji bus stop
Chandrika April 9, 2026
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print
Previous Article शिमला बना पक्षियों का स्वर्ग: 290 से अधिक प्रजातियों का सुरक्षित बसेरा
Next Article नूरपुर में देव भराड़ी में वर्षा शालिका का शुभारंभ, ग्रामीणों को मिलेगी राहत
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Browse by Category
  • Accident
  • Business /Employement
  • crime
  • education
  • election
  • festival
  • health
  • himachal
  • News
  • political
  • political
  • Religion
  • Sports
  • Uncategorized
  • weather
  • शख़्सियत

You Might Also Like

मक्की की फसल में कीट नियंत्रण के लिए समय पर करें दवा का छिड़काव : कृषि विभाग ने किसानों को किया सतर्क

Ago

एचआरटीसी पेंशनरों ने समयबद्ध पेंशन और लंबित देयों के शीघ्र भुगतान की उठाई मांग

Ago

राम मंदिर न्यास में कथित चढ़ावा अनियमितता के आरोपों पर कांग्रेस ने उठाए सवाल, स्वतंत्र जांच की मांग

Ago

सामाजिक जिम्मेदारियों का निर्वहन करें अधिकारी, लोगों की बीबीएमबी प्रोजेक्ट से ढेरों उम्मीदें

Ago

1058, Mall Enclave, DAYAL NAGAR,
Ludhiana, Punjab 141001

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?