By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Reading: पंचायत चुनावों में महिलाओं की बढ़ी भागीदारी, हमीरपुर में महिला उम्मीदवारों पर जनता का भरोसा
Share
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Search
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
© 2022 Dawn News Network Pvt Ltd. | News Media Company | All Rights Reserved.
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal > Blog > himachal > पंचायत चुनावों में महिलाओं की बढ़ी भागीदारी, हमीरपुर में महिला उम्मीदवारों पर जनता का भरोसा
himachalNews

पंचायत चुनावों में महिलाओं की बढ़ी भागीदारी, हमीरपुर में महिला उम्मीदवारों पर जनता का भरोसा

Chandrika
Chandrika 3 Min Read
Updated 2026/05/22 at 5:00 PM
Share
हमीरपुर, अरविंद -:हिमाचल प्रदेश में जारी पंचायत चुनावों में महिलाओं की सक्रिय भागीदारी देखने को मिल रही है। प्रदेश सरकार द्वारा पंचायत चुनावों में महिलाओं के लिए 33 प्रतिशत आरक्षण लागू किए जाने के बाद बड़ी संख्या में महिलाएं राजनीति में आगे आ रही हैं और नेतृत्व की जिम्मेदारी संभालने के लिए मैदान में उतर रही हैं। हमीरपुर जिले की देई का नौण पंचायत में भी प्रधान पद महिलाओं के लिए आरक्षित होने के चलते महिला उम्मीदवारों के बीच मुकाबला रोचक बन गया है।
प्रधान पद के लिए चुनाव लड़ रही उम्मीदवार किरण राणा ने कहा कि आज महिलाएं किसी भी क्षेत्र में पुरुषों से पीछे नहीं हैं। उन्होंने कहा कि महिलाएं घर-परिवार संभालने के साथ-साथ सामाजिक और राजनीतिक जिम्मेदारियों को भी बेहतर तरीके से निभा रही हैं। किरण राणा ने कहा कि महिलाएं हर निर्णय लेने में पूरी तरह सक्षम हैं और पंचायत स्तर पर विकास कार्यों को मजबूती से आगे बढ़ा सकती हैं।उन्होंने बताया कि वह पहले भी पंचायत में वार्ड सदस्य के रूप में कार्य कर चुकी हैं और पिछले पांच वर्षों के दौरान लोगों की समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर हल करने का प्रयास किया है। उन्होंने कहा कि यदि जनता उन्हें प्रधान बनने का अवसर देती है तो आने वाले समय में पंचायत में विकास को नई दिशा देने का काम करेंगी। सड़क, पानी, बिजली और अन्य मूलभूत सुविधाओं को बेहतर बनाना उनकी प्राथमिकता रहेगी।
वहीं पंचायत के ग्रामीणों का कहना है कि वे ऐसे उम्मीदवार को चुनना चाहते हैं जो गांव और पंचायत के विकास के लिए ईमानदारी से काम करे। स्थानीय निवासी रविंद्र कुमार ने कहा कि पंचायत में सड़क, बिजली और पेयजल जैसी समस्याओं का समाधान बेहद जरूरी है। उन्होंने कहा कि जनता ऐसी महिला उम्मीदवार को समर्थन देगी जो संघर्षशील होने के साथ-साथ विकास कार्यों को प्राथमिकता दे।स्थानीय निवासी अनिल कुमार ने बताया कि किरण राणा पहले वार्ड सदस्य के रूप में बेहतरीन कार्य कर चुकी हैं। उन्होंने कहा कि लोगों के बीच उनकी अच्छी छवि है और पंचायत के विकास के लिए उनका अनुभव लाभकारी साबित हो सकता है।पंचायत चुनावों में महिलाओं की बढ़ती भागीदारी यह दर्शाती है कि अब ग्रामीण राजनीति में महिलाएं भी मजबूत नेतृत्व के रूप में अपनी पहचान बना रही हैं और समाज के विकास में अहम भूमिका निभा रही हैं।
TAGGED: Hamirpur Panchayat election
Chandrika May 22, 2026
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print
Previous Article चुनावी शोर के बीच मिसाल बने वीरेंद्र कुमार, खुद श्रमदान कर ठीक करवाई टूटी सोलर लाइट
Next Article हमीरपुर के अनु डिग्री कॉलेज खेल मैदान में बिछेगा नया सिंथेटिक ट्रैक, खेल प्राधिकरण ने शुरू की प्रक्रिया
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Browse by Category
  • Accident
  • Business /Employement
  • crime
  • education
  • election
  • festival
  • health
  • himachal
  • News
  • political
  • political
  • Religion
  • Sports
  • Uncategorized
  • weather
  • शख़्सियत

You Might Also Like

ऊना में नहीं हटे चुनावी पोस्टर-बैनर, निर्वाचन विभाग करेगा कार्रवाई

Ago

पंचायत चुनाव के लिए मतदान दल रवाना, भोरंज की 15 पंचायतों में 26 मई को होगा मतदान

Ago

बढ़ती महंगाई के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन, राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन

Ago

पेट्रोल-डीजल कीमतों में बढ़ोतरी पर कांग्रेस का केंद्र सरकार पर निशाना

Ago

1058, Mall Enclave, DAYAL NAGAR,
Ludhiana, Punjab 141001

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?