By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Reading: हमीरपुर के अनु डिग्री कॉलेज खेल मैदान में बिछेगा नया सिंथेटिक ट्रैक, खेल प्राधिकरण ने शुरू की प्रक्रिया
Share
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Search
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
© 2022 Dawn News Network Pvt Ltd. | News Media Company | All Rights Reserved.
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal > Blog > himachal > हमीरपुर के अनु डिग्री कॉलेज खेल मैदान में बिछेगा नया सिंथेटिक ट्रैक, खेल प्राधिकरण ने शुरू की प्रक्रिया
himachalNews

हमीरपुर के अनु डिग्री कॉलेज खेल मैदान में बिछेगा नया सिंथेटिक ट्रैक, खेल प्राधिकरण ने शुरू की प्रक्रिया

Chandrika
Chandrika 2 Min Read
Updated 2026/05/22 at 5:05 PM
Share

हमीरपुर, अरविंद -:हमीरपुर जिला के खेल प्रेमियों और एथलीटों के लिए राहत भरी खबर है। अनु डिग्री कॉलेज खेल मैदान में स्थित पुराने सिंथेटिक ट्रैक को जल्द ही बदलकर नया आधुनिक सिंथेटिक ट्रैक बिछाया जाएगा। इसकी जानकारी भारतीय खेल प्राधिकरण (SAI) हमीरपुर की कार्यकारी अधिकारी दिव्या तिवारी ने दी।उन्होंने बताया कि खिलाड़ियों और जिला खेल संगठन की लंबे समय से चली आ रही मांग को ध्यान में रखते हुए ट्रैक बदलने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। इस संबंध में प्रस्ताव उच्च अधिकारियों को भेजा जा चुका है। हाल ही में SAI के रीजनल सेंटर की टीम ने मैदान का दौरा भी किया है और परियोजना को लेकर सकारात्मक रुख दिखाया है।

दिव्या तिवारी ने कहा कि बजट की मंजूरी मिलते ही विशेषज्ञ कमेटी मैदान का तकनीकी निरीक्षण करेगी, जिसके बाद एस्टीमेट तैयार कर चालू वर्ष के भीतर नया ट्रैक बिछाने का कार्य शुरू कर दिया जाएगा।उन्होंने कहा कि इसी मैदान से अभ्यास कर कई खिलाड़ियों ने राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर सफलता हासिल की है। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर देश का प्रतिनिधित्व करने वाली मनीषा तथा राष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली प्रिया, शिवाली और सुहानी जैसी खिलाड़ी इसी ट्रैक से निकली हैं।उन्होंने उम्मीद जताई कि नया सिंथेटिक ट्रैक बनने से खिलाड़ियों को बेहतर सुविधाएं मिलेंगी और भविष्य में और अधिक राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी तैयार होंगे।

TAGGED: Hamirpur Anu Degree College sports ground
Chandrika May 22, 2026
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print
Previous Article पंचायत चुनावों में महिलाओं की बढ़ी भागीदारी, हमीरपुर में महिला उम्मीदवारों पर जनता का भरोसा
Next Article ऐतिहासिक हथियारों से लेकर हिमाचली विरासत तक, पर्यटकों को खूब भा रही प्रदर्शनी
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Browse by Category
  • Accident
  • Business /Employement
  • crime
  • education
  • election
  • festival
  • health
  • himachal
  • News
  • political
  • political
  • Religion
  • Sports
  • Uncategorized
  • weather
  • शख़्सियत

You Might Also Like

बीबीएमबी ने सीएसआर के तहत स्कूलों को दी सुविधाएं, छात्रों को मिले बेंच और वाटर प्यूरीफायर

Ago

हिमवीर जागृति मंच ने मेधावी विद्यार्थियों को पुस्तकें देकर बढ़ाया हौसला

Ago

केंद्र से मिली स्पेशल रिलिफ से वेतन दे पा रहे हैं सीएम लेकिन केंद्र का नहीं जता रहे आभार

Ago

स्वारघाट के पास चलती स्कूटर में लगी भीषण आग, चालक ने फुर्ती दिखाकर टाला बड़ा हादसा

Ago

1058, Mall Enclave, DAYAL NAGAR,
Ludhiana, Punjab 141001

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?