By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Reading: नशा तस्करी पर नूरपुर पुलिस का शिकंजा, तीन मामलों में छह आरोपी गिरफ्तार
Share
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Search
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
© 2022 Dawn News Network Pvt Ltd. | News Media Company | All Rights Reserved.
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal > Blog > himachal > नशा तस्करी पर नूरपुर पुलिस का शिकंजा, तीन मामलों में छह आरोपी गिरफ्तार
himachalNews

नशा तस्करी पर नूरपुर पुलिस का शिकंजा, तीन मामलों में छह आरोपी गिरफ्तार

Chandrika
Chandrika 4 Min Read
Updated 2026/06/04 at 5:59 PM
Share
नूरपुर, संजीव -: पुलिस जिला नूरपुर ने नशे के खिलाफ जारी अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन अलग-अलग मामलों में छह आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस और सीआईए टीम द्वारा की गई इन कार्रवाइयों में 11.06 ग्राम चिट्टा (हेरोइन), 512 ग्राम चरस तथा एक कार बरामद की गई है। सभी आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामले दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
पुलिस अधीक्षक (एसपी) नूरपुर कुलभूषण वर्मा ने बताया कि जिले में नशा तस्करी पर लगाम लगाने के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में मंगलवार को पुलिस और सीआईए टीम ने अलग-अलग स्थानों पर कार्रवाई कर नशा तस्करों के खिलाफ बड़ी सफलता हासिल की।पहले मामले में चक्की पुल कंडवाल के पास नाकाबंदी और नियमित वाहन जांच के दौरान पुलिस ने एक ऑल्टो कार को जांच के लिए रोका। तलाशी के दौरान कार से 4.24 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ। पुलिस ने मौके पर ही वाहन को कब्जे में लेकर उसमें सवार चार युवकों को गिरफ्तार कर लिया।गिरफ्तार आरोपियों की पहचान दरवेश नाथ, कमलेश कुमार, नितिन सिंह और विकास कुमार के रूप में हुई है। सभी आरोपी जिला चंबा के विभिन्न क्षेत्रों के निवासी हैं। पुलिस ने इस संबंध में थाना नूरपुर में मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।दूसरी कार्रवाई में सीआईए टीम ने बस स्टॉप नियाद क्षेत्र में एक व्यक्ति को 512 ग्राम चरस के साथ गिरफ्तार किया। पुलिस को उसकी गतिविधियां संदिग्ध लगीं, जिसके बाद तलाशी लेने पर उसके कब्जे से भारी मात्रा में चरस बरामद हुई।गिरफ्तार आरोपी की पहचान रमेश चंद (40) निवासी गांव डोभी, जिला चंबा के रूप में हुई है। पुलिस अब यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि बरामद चरस कहां से लाई गई थी और इसे किस क्षेत्र में सप्लाई किया जाना था।तीसरे मामले में सीआईए टीम ने मथोली स्थित शिव मंदिर के समीप चैकिंग के दौरान एक युवक को हिरासत में लिया। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से 6.82 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ। आरोपी की पहचान सूरज (34) निवासी गांव जैसर, तहसील ज्वाली, जिला कांगड़ा के रूप में हुई है।पुलिस ने तीनों मामलों में बरामद नशीले पदार्थों को जब्त कर लिया है और आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है। जांच एजेंसियां यह भी पता लगाने में जुटी हैं कि इन मामलों के पीछे कोई बड़ा नेटवर्क तो सक्रिय नहीं है।
एसपी कुलभूषण वर्मा ने कहा कि नशा तस्करी के खिलाफ पुलिस का अभियान लगातार जारी रहेगा। उन्होंने स्पष्ट किया कि समाज को नशामुक्त बनाने के लिए पुलिस पूरी गंभीरता के साथ काम कर रही है और इस अवैध कारोबार में शामिल किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा।उन्होंने लोगों से भी सहयोग की अपील करते हुए कहा कि यदि किसी क्षेत्र में नशे की तस्करी, खरीद-फरोख्त या कोई संदिग्ध गतिविधि दिखाई दे तो उसकी सूचना तुरंत पुलिस हेल्पलाइन 112 पर दें, ताकि समय रहते प्रभावी कार्रवाई की जा सके।
TAGGED: Nurpur police crack down on drug trafficking
Chandrika June 4, 2026
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print
Previous Article जेएनवी डूंगरी बनेगा एनसीसी गतिविधियों का केंद्र, जून में तीन मेगा कैंपों में 1800 कैडेट्स होंगे शामिल
Next Article गलत खानपान से बढ़ रहीं बीमारियां, आरोग्य भारती देशभर में नियुक्त करेगी ‘आरोग्य मित्र’
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Browse by Category
  • Accident
  • Business /Employement
  • crime
  • education
  • election
  • festival
  • health
  • himachal
  • News
  • political
  • political
  • Religion
  • Sports
  • Uncategorized
  • weather
  • शख़्सियत

You Might Also Like

June 4, 2026

Ago

गलत खानपान से बढ़ रहीं बीमारियां, आरोग्य भारती देशभर में नियुक्त करेगी ‘आरोग्य मित्र’

Ago

जेएनवी डूंगरी बनेगा एनसीसी गतिविधियों का केंद्र, जून में तीन मेगा कैंपों में 1800 कैडेट्स होंगे शामिल

Ago

10-12 साल की सेवा के बाद भी नियमितीकरण नहीं, आईएमएस/एसडब्ल्यूएफ कर्मियों ने सरकार को दी आंदोलन की चेतावनी

Ago

1058, Mall Enclave, DAYAL NAGAR,
Ludhiana, Punjab 141001

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?