By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Reading: शिमला में 246 करोड़ की भूमिगत यूटिलिटी डक्ट परियोजना शुरू, शहर को मिलेगा आधुनिक स्वरूप
Share
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Search
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
© 2022 Dawn News Network Pvt Ltd. | News Media Company | All Rights Reserved.
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal > Blog > himachal > शिमला में 246 करोड़ की भूमिगत यूटिलिटी डक्ट परियोजना शुरू, शहर को मिलेगा आधुनिक स्वरूप
himachalNews

शिमला में 246 करोड़ की भूमिगत यूटिलिटी डक्ट परियोजना शुरू, शहर को मिलेगा आधुनिक स्वरूप

Chandrika
Chandrika 2 Min Read
Updated 2026/06/08 at 4:52 PM
Share

शिमला, 8 जून-:  मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने रविवार को राजधानी शिमला में 246 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाली भूमिगत यूटिलिटी डक्ट परियोजना की आधारशिला रखी। इस महत्वाकांक्षी परियोजना का उद्देश्य शहर की उपयोगिता सेवाओं को आधुनिक बनाना, शहरी सौंदर्य को बढ़ावा देना तथा नागरिकों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराना है।परियोजना के तहत छोटा शिमला-विली पार्क-चौड़ा मैदान, लोक भवन-ओक ओवर तथा शेर-ए-पंजाब से सीटीओ चौक तक लोअर बाजार मार्ग पर एकीकृत भूमिगत यूटिलिटी डक्ट नेटवर्क विकसित किया जाएगा। इसके माध्यम से बिजली, दूरसंचार और अन्य उपयोगिता सेवाओं के लिए आवश्यक ढांचागत सुविधाओं को एक ही प्रणाली के अंतर्गत व्यवस्थित किया जाएगा।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार आधुनिक और नागरिक हितैषी शहरी विकास को प्राथमिकता दे रही है। उन्होंने कहा कि परियोजना के पूरा होने के बाद विभिन्न सेवाओं के रखरखाव और विस्तार कार्य अधिक सुव्यवस्थित ढंग से किए जा सकेंगे। साथ ही सड़कों की बार-बार खुदाई की आवश्यकता कम होगी, जिससे यातायात और आम जनजीवन पर पड़ने वाला प्रभाव भी घटेगा।मुख्यमंत्री ने कहा कि शिमला में ओवरहेड तारों को चरणबद्ध तरीके से भूमिगत किया जा रहा है। इससे शहर का सौंदर्य निखरेगा और स्थानीय निवासियों के साथ-साथ पर्यटकों को भी बेहतर अनुभव प्राप्त होगा। उन्होंने इसे शिमला के समग्र विकास और कायाकल्प की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बताया।उन्होंने कहा कि भूमिगत यूटिलिटी नेटवर्क विशेष रूप से भारी हिमपात और खराब मौसम के दौरान बिजली एवं दूरसंचार सेवाओं की निर्बाध उपलब्धता सुनिश्चित करने में सहायक सिद्ध होगा। इसके अलावा यह परियोजना शहर की विरासत और प्राकृतिक सौंदर्य को संरक्षित रखते हुए पर्यटन गतिविधियों को भी बढ़ावा देगी।कार्यक्रम में विधायक हरीश जनारथा, महापौर सुरेंद्र चौहान, मुख्यमंत्री के ओएसडी रितेश कपरेट, उपायुक्त अनुपम कश्यप, पुलिस अधीक्षक गौरव सिंह सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

TAGGED: Shimla underground utility duct project started
Chandrika June 8, 2026
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print
Previous Article एस्पायर टैलेंट हंट के जरिए होगा सुपर-50 चयन, 15 ‘चिल्ड्रन ऑफ द स्टेट’ को मिलेगी मुफ्त नीट-जेईई कोचिंग
Next Article कांग्रेस सरकार से जनता का भरोसा टूटा, प्रदेश में कानून व्यवस्था चरमराई : विपिन परमार
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Browse by Category
  • Accident
  • Business /Employement
  • crime
  • education
  • election
  • festival
  • health
  • himachal
  • News
  • political
  • political
  • Religion
  • Sports
  • Uncategorized
  • weather
  • शख़्सियत

You Might Also Like

कांग्रेस सरकार से जनता का भरोसा टूटा, प्रदेश में कानून व्यवस्था चरमराई : विपिन परमार

Ago

एस्पायर टैलेंट हंट के जरिए होगा सुपर-50 चयन, 15 ‘चिल्ड्रन ऑफ द स्टेट’ को मिलेगी मुफ्त नीट-जेईई कोचिंग

Ago

ढली-रामपुर फोरलेन परियोजना का सर्वे पूरा, हाटू माता रोपवे को मिलेगी रफ्तार: मुख्यमंत्री

Ago

एपीडा और एचपीएमसी की कार्यशाला में बागवानी उत्पादों के निर्यात बढ़ाने की रणनीति पर मंथन

Ago

1058, Mall Enclave, DAYAL NAGAR,
Ludhiana, Punjab 141001

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?