By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Reading: 13.39 ग्राम चिट्टा के साथ दो युवक गिरफ्तार, बाइक और इलेक्ट्रॉनिक कांटा जब्त
Share
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Search
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
© 2022 Dawn News Network Pvt Ltd. | News Media Company | All Rights Reserved.
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal > Blog > himachal > 13.39 ग्राम चिट्टा के साथ दो युवक गिरफ्तार, बाइक और इलेक्ट्रॉनिक कांटा जब्त
himachalNews

13.39 ग्राम चिट्टा के साथ दो युवक गिरफ्तार, बाइक और इलेक्ट्रॉनिक कांटा जब्त

Chandrika
Chandrika 2 Min Read
Updated 2026/07/14 at 3:17 PM
Share

Summer express/बिलासपुर, सुभाष-: जिला पुलिस द्वारा नशा तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस थाना कोट कैहलूर की टीम ने दो युवकों को 13.39 ग्राम चिट्टा (हेरोइन) सहित गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। कार्रवाई गांव जंडोरी के समीप की गई, जहां पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से मादक पदार्थ के अलावा एक इलेक्ट्रॉनिक वेटिंग मशीन और अन्य संबंधित सामग्री भी बरामद की। घटना में इस्तेमाल की गई मोटरसाइकिल (HP20B-5305) को भी पुलिस ने अपने कब्जे में लेकर जब्त कर लिया है।पुलिस ने इस मामले में थाना कोट कैहलूर में अभियोग संख्या 60/2026, दिनांक 12 जुलाई 2026 के तहत एनडीपीएस अधिनियम की धारा 21 और 29 के अंतर्गत मामला दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान धनपत उर्फ गोल्डी पुत्र तेजू राम तथा रोहित कुमार उर्फ रोतू पुत्र विधि चंद के रूप में हुई है। दोनों आरोपी गांव बरोठा डवाला, डाकघर तरसूह, तहसील श्री नयना देवी जी, जिला बिलासपुर के निवासी बताए गए हैं।पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि बरामद चिट्टा कहां से लाया गया था और इसकी आपूर्ति किन-किन लोगों तक की जा रही थी। मामले में बैकवर्ड और फॉरवर्ड लिंक की जांच करते हुए इस अवैध कारोबार से जुड़े अन्य संभावित आरोपियों की भी तलाश की जा रही है।जिला पुलिस अधीक्षक अभिषेक धीमान ने कार्रवाई की पुष्टि करते हुए कहा कि जिले में नशे के कारोबार को किसी भी सूरत में पनपने नहीं दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि मादक पदार्थों की तस्करी में शामिल लोगों के खिलाफ आगे भी इसी तरह सख्त अभियान जारी रहेगा और कानून के अनुसार कठोर कार्रवाई की जाएगी।

TAGGED: Bilaspur 13.39 grams of 'Chitta recovered
Chandrika July 14, 2026
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print
Previous Article सीनियर सिटीजन काउंसिल ने गंभीर रोगियों को दी आर्थिक सहायता, कैंसर मरीजों के लिए बढ़ाई मदद राशि
Next Article ऊना में भाजपा महिला मोर्चा की बैठक, संगठन विस्तार और 2027 चुनावी तैयारियों पर जोर
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Browse by Category
  • Accident
  • Business /Employement
  • crime
  • education
  • election
  • festival
  • health
  • himachal
  • News
  • political
  • political
  • Religion
  • Sports
  • Uncategorized
  • weather
  • शख़्सियत

You Might Also Like

ऊना में भाजपा महिला मोर्चा की बैठक, संगठन विस्तार और 2027 चुनावी तैयारियों पर जोर

Ago

सीनियर सिटीजन काउंसिल ने गंभीर रोगियों को दी आर्थिक सहायता, कैंसर मरीजों के लिए बढ़ाई मदद राशि

Ago

हरोली को 8.42 करोड़ की स्वास्थ्य सौगात, 50 अतिरिक्त बिस्तरों वाले भवन की रखी आधारशिला

Ago

समय पर बारिश से हमीरपुर के जंगल सुरक्षित, आग की घटनाओं में आई बड़ी कमी

Ago

1058, Mall Enclave, DAYAL NAGAR,
Ludhiana, Punjab 141001

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?