By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Reading: कर्मचारियों व पेंशनरों से किए वादों को भी पूरा नहीं कर रही सुक्खू सरकार – राकेश जम्वाल
Share
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Search
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
© 2022 Dawn News Network Pvt Ltd. | News Media Company | All Rights Reserved.
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal > Blog > himachal > कर्मचारियों व पेंशनरों से किए वादों को भी पूरा नहीं कर रही सुक्खू सरकार – राकेश जम्वाल
himachalpolitical

कर्मचारियों व पेंशनरों से किए वादों को भी पूरा नहीं कर रही सुक्खू सरकार – राकेश जम्वाल

Chandrika
Chandrika 2 Min Read
Updated 2026/07/24 at 4:31 PM
Share

मंडी/ -:धर्मवीर-:  प्रदेश भाजपा प्रमुख प्रवक्ता व सुंदरनगर विधायक राकेश जंवाल ने पूर्व कर्मचारी प्रकोष्ठ की बैठक के दौरान प्रदेश की सुक्खू सरकार पर निशाना साधा है। जंवाल का कहना है कि कांग्रेस की सरकार ने सत्ता में आने के बाद हर वर्ग का विश्वास तोड़ा है। कर्मचारियों और पेशनरों की अदायिगियों को देने में भी यह सरकार पूरी तरह से विफल रही है। कर्मचारियों और पेंशनरों की मांगों को लेकर आज बैठक में प्रस्ताव भी पेश किया गया है, ताकि सुक्खू सरकार से इन मांगों को पूरा करवाया जा सके। 

बता दें कि जिला के सुंदरनगर में भाजपा पूर्व कर्मचारी प्रकोष्ठ द्वारा आयोजित बैठक में प्रमुख प्रवक्ता व विधायक राकेश जंवाल बतौर मुख्यातिथि मौजूद रहे। जम्वाल ने कहा कि कांग्रेस ने 2022 में चुनावों के दौरान कर्मचारियों और पेंशनरों से किए कई वादे अभी तक पूरे नहीं किए हैं। भाजपा कर्मचारियों और पेंशनरों की जायज़ मांगों के समर्थन में मजबूती से खड़ी है और उनकी आवाज़ विधानसभा से लेकर सड़क तक उठाती रहेगी। वहीं इस मौके पर राकेश जंवाल ने पूर्व कर्मचारियों और प्रकोष्ठ संगठन को बूथ स्तर तक मजबूती प्रदान करने की भी बात कही। बैठक में बडी संख्या में सेवानिवृत्त कर्मचारी, पूर्व अधिकारी और प्रकोष्ठ के पदाधिकारी उपस्थित रहे। बैठक में कर्मचारी हितों की रक्षा, संगठन को सशक्त बनाने और प्रदेश की वर्तमान परिस्थितियों पर विस्तार से चर्चा की गई। इस अवसर पर राज्य सह-संयोजक चेतराम, जिला सह-संयोजक चमन शर्मा, मंडल अध्यक्ष जितेंद्र शर्मा, जिला सह-संयोजक प्रभु राम, हेम सिंह, शिव सिंह सेन सहित अन्य भी मौजूद रहे।

TAGGED: Mandi BJP MLA Rakesh jamwal
Chandrika July 24, 2026
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print
Previous Article सवारियों को उतारने के लिए रैंस नाला के पास रूकी निजी बस, पीछे से तेज रफतार वाहनों ने मार दी जोरदार टक्कर
Next Article मुख्यमंत्री के विकास कार्यों का श्रेय लेने की होड़ में भाजपा, जनता को गुमराह कर रहे विपक्षी नेता: सुमन भारती
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Browse by Category
  • Accident
  • Business /Employement
  • crime
  • education
  • election
  • festival
  • health
  • himachal
  • News
  • political
  • political
  • Religion
  • Sports
  • Uncategorized
  • weather
  • शख़्सियत

You Might Also Like

मुख्यमंत्री के विकास कार्यों का श्रेय लेने की होड़ में भाजपा, जनता को गुमराह कर रहे विपक्षी नेता: सुमन भारती

Ago

सवारियों को उतारने के लिए रैंस नाला के पास रूकी निजी बस, पीछे से तेज रफतार वाहनों ने मार दी जोरदार टक्कर

Ago

बारिश से हिमाचल में बढ़ा संकट, 178 सड़कें बंद; राहत कार्य जारी: जगत सिंह नेगी

Ago

कारगिल विजय दिवस पर मंडी में रक्तदान के साथ शुरू होगा स्टेम सेल डोनर रजिस्ट्रेशन अभियान

Ago

1058, Mall Enclave, DAYAL NAGAR,
Ludhiana, Punjab 141001

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?