By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Reading: सवारियों को उतारने के लिए रैंस नाला के पास रूकी निजी बस, पीछे से तेज रफतार वाहनों ने मार दी जोरदार टक्कर
Share
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Search
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
© 2022 Dawn News Network Pvt Ltd. | News Media Company | All Rights Reserved.
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal > Blog > himachal > सवारियों को उतारने के लिए रैंस नाला के पास रूकी निजी बस, पीछे से तेज रफतार वाहनों ने मार दी जोरदार टक्कर
himachalNews

सवारियों को उतारने के लिए रैंस नाला के पास रूकी निजी बस, पीछे से तेज रफतार वाहनों ने मार दी जोरदार टक्कर

Chandrika
Chandrika 3 Min Read
Updated 2026/07/24 at 4:27 PM
Share

मंडी/धर्मवीर -:चंडीगढ-मनाली नेशनल हाईवे पर रैंस नाला में दोनों टनलों के बीच बस स्टॉप न होने से एक बार फिर सड़क दुर्घटना का मामला सामने आया  है। सोमवार शाम को निजी बस सवारियों को उतारने के लिए सड़क किनारे रुकी ही थी कि पीछे से आ रहे दो तेज रफ्तार वाहनों ने बस को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में बस सहित तीनों वाहन क्षतिग्रस्त हो गए, वहीं कार में सवार लदाख के दो व्यक्ति भी घायल हुए हैं। गनीमत रही कि इस दुर्घटना में कोई जानी नुकसान नहीं हुआ, लेकिन हादसे के बाद कुछ समय तक राष्ट्रीय राजमार्ग पर यातायात भी प्रभावित रहा। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बस जैसे ही सवारियों को उतारने के लिए रुकी, इसी दौरान पीछे से आ रहे वाहन समय रहते ब्रेक नहीं लगा पाए और बस से जा टकराए। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार के एयरबैग तक खुल गए। हादसा आज शाम 6 बजे के करीब पेश आया है। वहीं घटना की सूचना मिलते ही ओट थाना की टीम ने मौके पर पहुंचकर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। औट थाना प्रभारी गगन ने घटना की पुष्टि की है।

बस स्टॉप न होने से पेश आया हादसा,  स्थानीय लोग आए दिन हो रहे दुर्घटनाओं का शिकार

स्थानीय ग्रामीणों का कहना है कि रैंस नाला में लंबे समय से बस स्टॉप की मांग की जा रही है, लेकिन एनएचएआई इस दिशा में कोई ठोस कदम नहीं उठा रहा है। सड़क किनारे पर्याप्त जगह न होने के कारण बसों को सीधे राष्ट्रीय राजमार्ग पर ही रुकना पड़ता है, जिससे पीछे से आने वाले वाहनों के लिए दुर्घटना का खतरा हमेशा बना रहता है। यदि इस स्थान पर बस स्टॉप बन जाता है, तीन पंचायत के वाशिदों को इसका लाभ मिलेगा। स्थानीय लोगों की माने तो एनएचएआई ने यहां पैदल यात्रियों की सुविधा के लिए सीढ़ियों का निर्माण तो कर दिया है, लेकिन आज तक बसों के सुरक्षित ठहराव के लिए कोई बस स्टॉप नहीं बनाया है। जिस कारण रैंस नाला में आए दिन छोटे-बड़े हादसे होते रहते हैं। ग्रामीणों ने एक बार फिर से एनएचएआई से यहाँ पर बस ठहराव की मांग की है ताकि यात्रियों को सुरक्षित चढ़ने-उतरने की सुविधा मिल सके।

TAGGED: Mandi Chandigarh Manali National Highway, rains Nala
Chandrika July 24, 2026
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print
Previous Article बारिश से हिमाचल में बढ़ा संकट, 178 सड़कें बंद; राहत कार्य जारी: जगत सिंह नेगी
Next Article कर्मचारियों व पेंशनरों से किए वादों को भी पूरा नहीं कर रही सुक्खू सरकार – राकेश जम्वाल
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Browse by Category
  • Accident
  • Business /Employement
  • crime
  • education
  • election
  • festival
  • health
  • himachal
  • News
  • political
  • political
  • Religion
  • Sports
  • Uncategorized
  • weather
  • शख़्सियत

You Might Also Like

कर्मचारियों व पेंशनरों से किए वादों को भी पूरा नहीं कर रही सुक्खू सरकार – राकेश जम्वाल

Ago

बारिश से हिमाचल में बढ़ा संकट, 178 सड़कें बंद; राहत कार्य जारी: जगत सिंह नेगी

Ago

कारगिल विजय दिवस पर मंडी में रक्तदान के साथ शुरू होगा स्टेम सेल डोनर रजिस्ट्रेशन अभियान

Ago

मुख्य पुलिस बैरियर के पास बंद नाली बनी मुसीबत, बारिश में सड़क पर जलभराव से लोग परेशान

Ago

1058, Mall Enclave, DAYAL NAGAR,
Ludhiana, Punjab 141001

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?