By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Reading: कांवड़ यात्रा में सेवा भाव का संदेश, विधायक सतपाल सिंह सत्ती ने शिविर पहुंचकर कांवड़ियों का बढ़ाया उत्साह
Share
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Search
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
© 2022 Dawn News Network Pvt Ltd. | News Media Company | All Rights Reserved.
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal > Blog > himachal > कांवड़ यात्रा में सेवा भाव का संदेश, विधायक सतपाल सिंह सत्ती ने शिविर पहुंचकर कांवड़ियों का बढ़ाया उत्साह
himachalNews

कांवड़ यात्रा में सेवा भाव का संदेश, विधायक सतपाल सिंह सत्ती ने शिविर पहुंचकर कांवड़ियों का बढ़ाया उत्साह

Chandrika
Chandrika 2 Min Read
Updated 2026/08/10 at 3:48 PM
Share

Summer express/ऊना,राकेश-: ऊना सदर के विधायक सतपाल सिंह सत्ती ने बहडाला स्थित श्री गुरु रविदास जी महाराज मंदिर परिसर में विश्व मानव रूहानी केंद्र, नवांनगर, पंचकूला द्वारा लगाए गए कांवड़ विश्राम शिविर का दौरा किया। इस दौरान विधायक ने शिविर में ठहरे कांवड़ियों से मुलाकात कर उनका स्वागत किया और उनकी यात्रा से संबंधित व्यवस्थाओं एवं कुशल-मंगल की जानकारी ली।

विधायक सतपाल सिंह सत्ती ने कांवड़ियों से बातचीत करते हुए उनकी यात्रा के अनुभवों के बारे में जाना। उन्होंने शिविर में उपलब्ध विश्राम, भोजन, पेयजल तथा अन्य आवश्यक सुविधाओं की भी जानकारी ली। उन्होंने सभी कांवड़ियों को उनकी धार्मिक यात्रा के सफल, सुरक्षित और सुखद संपन्न होने की शुभकामनाएं दीं।सत्ती ने कहा कि कांवड़ यात्रा देश की धार्मिक एवं सांस्कृतिक परंपराओं से जुड़ा एक महत्वपूर्ण आयोजन है। भगवान शिव के प्रति श्रद्धा और आस्था के साथ हजारों श्रद्धालु लंबी दूरी तय कर कांवड़ लेकर अपने गंतव्य की ओर बढ़ते हैं। ऐसे में रास्ते में कांवड़ियों के लिए विश्राम, भोजन और अन्य आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध करवाना सेवा और पुण्य का कार्य है।उन्होंने कहा कि धार्मिक यात्राओं के दौरान सेवा भाव समाज में आपसी सहयोग, भाईचारे और मानवता की भावना को मजबूत करता है। उन्होंने शिविर के माध्यम से कांवड़ियों की सेवा में जुटे आयोजकों, स्वयंसेवकों और सेवादारों के प्रयासों की सराहना की तथा कहा कि श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए किए जा रहे ऐसे प्रयास समाज के लिए प्रेरणादायी हैं।विधायक ने शिविर में व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए सेवा कार्यों में लगे लोगों का उत्साहवर्धन किया। उन्होंने कांवड़ियों की यात्रा मंगलमय होने तथा सभी के स्वस्थ एवं सुरक्षित अपने गंतव्य तक पहुंचने की कामना की।

TAGGED: Una MLA Satpal Singh Satti boosted the morale of the Kanwariyas
Chandrika August 10, 2026
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print
Previous Article कांग्रेस का काम केवल जनता को गुमराह करना और संसद को नही चलने देने : सांसद अनुराग ठाकुर
Next Article फीस वृद्धि और नई समय-सारणी के खिलाफ लॉ फैकल्टी में छात्रों का प्रदर्शन, SCA चुनाव बहाल करने की मांग
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Browse by Category
  • Accident
  • Business /Employement
  • crime
  • education
  • election
  • festival
  • health
  • himachal
  • News
  • political
  • political
  • Religion
  • Sports
  • Uncategorized
  • weather
  • शख़्सियत

You Might Also Like

फीस वृद्धि और नई समय-सारणी के खिलाफ लॉ फैकल्टी में छात्रों का प्रदर्शन, SCA चुनाव बहाल करने की मांग

Ago

कांग्रेस का काम केवल जनता को गुमराह करना और संसद को नही चलने देने : सांसद अनुराग ठाकुर

Ago

सोलन में श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाई हरियाली तीज

Ago

चिंतपूर्णी में सीवरेज व्यवस्था चरमराई, सड़क पर बह रहा गंदा पानी; श्रद्धालु और दुकानदार परेशान

Ago

1058, Mall Enclave, DAYAL NAGAR,
Ludhiana, Punjab 141001

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?