By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Reading: ऊना के एमसी पार्क में गूंजा ‘वंदे मातरम’, हिमाचल पुलिस ब्रास बैंड ने बांधा देशभक्ति का समां
Share
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Search
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
© 2022 Dawn News Network Pvt Ltd. | News Media Company | All Rights Reserved.
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal > Blog > himachal > ऊना के एमसी पार्क में गूंजा ‘वंदे मातरम’, हिमाचल पुलिस ब्रास बैंड ने बांधा देशभक्ति का समां
himachalNews

ऊना के एमसी पार्क में गूंजा ‘वंदे मातरम’, हिमाचल पुलिस ब्रास बैंड ने बांधा देशभक्ति का समां

Chandrika
Chandrika 2 Min Read
Updated 2026/08/10 at 4:45 PM
Share

ऊना,राकेश-:ऊना के एमसी पार्क में सोमवार को देशभक्ति से ओत-प्रोत विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। ‘वंदे मातरम’ की 150वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में हिमाचल प्रदेश पुलिस ब्रास बैंड ने शानदार प्रस्तुति देकर लोगों को राष्ट्रप्रेम और देशभक्ति का संदेश दिया।हिमाचल प्रदेश सरकार और पुलिस महानिदेशक के निर्देशों पर पुलिस ब्रास बैंड प्रदेश के विभिन्न जिलों में पहुंचकर ‘वंदे मातरम’ की 150वीं वर्षगांठ के अवसर पर विशेष कार्यक्रम आयोजित कर रहा है। इसी अभियान के तहत ऊना के एमसी पार्क में भी पुलिस बैंड ने देशभक्ति गीतों की मधुर धुनें प्रस्तुत कीं।

कार्यक्रम के दौरान बैंड ने ‘वंदे मातरम’ के साथ-साथ कई अन्य देशभक्ति गीतों की शानदार प्रस्तुतियां दीं। पुलिस बैंड की धुनों से पूरा एमसी पार्क देशभक्ति के रंग में रंगा नजर आया। कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने बैंड की प्रस्तुतियों का आनंद लिया और कलाकारों की जमकर सराहना की।कार्यक्रम में ऊना के पुलिस अधीक्षक सचिन हीरमेठ सहित पुलिस विभाग के अन्य अधिकारी भी मौजूद रहे। एसपी सचिन हीरमेठ ने कहा कि ‘वंदे मातरम’ केवल एक गीत नहीं, बल्कि देश के प्रति गौरव, सम्मान और राष्ट्रभक्ति की भावना को जागृत करने वाला राष्ट्रीय गीत है।उन्होंने कहा कि इस तरह के कार्यक्रमों का उद्देश्य ‘वंदे मातरम’ के संदेश को अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाना और विशेष रूप से युवा पीढ़ी में राष्ट्रभक्ति की भावना को मजबूत करना है। हिमाचल पुलिस ब्रास बैंड अपनी प्रस्तुतियों के माध्यम से लोगों को देशभक्ति के गीतों से जोड़ने का सराहनीय कार्य कर रहा है।एमसी पार्क में आयोजित इस कार्यक्रम ने लोगों के बीच देशप्रेम और राष्ट्रीय एकता की भावना को और मजबूत किया।

TAGGED: Una Police Brass Band celebrated patriotism
Chandrika August 10, 2026
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print
Previous Article फीस वृद्धि और नई समय-सारणी के खिलाफ लॉ फैकल्टी में छात्रों का प्रदर्शन, SCA चुनाव बहाल करने की मांग
Next Article हमीरपुर में भाजपा ने निकाली तिरंगा यात्रा, विधायक आशीष शर्मा ने कांग्रेस सरकार पर साधा निशाना
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Browse by Category
  • Accident
  • Business /Employement
  • crime
  • education
  • election
  • festival
  • health
  • himachal
  • News
  • political
  • political
  • Religion
  • Sports
  • Uncategorized
  • weather
  • शख़्सियत

You Might Also Like

हमीरपुर में भाजपा ने निकाली तिरंगा यात्रा, विधायक आशीष शर्मा ने कांग्रेस सरकार पर साधा निशाना

Ago

फीस वृद्धि और नई समय-सारणी के खिलाफ लॉ फैकल्टी में छात्रों का प्रदर्शन, SCA चुनाव बहाल करने की मांग

Ago

कांवड़ यात्रा में सेवा भाव का संदेश, विधायक सतपाल सिंह सत्ती ने शिविर पहुंचकर कांवड़ियों का बढ़ाया उत्साह

Ago

कांग्रेस का काम केवल जनता को गुमराह करना और संसद को नही चलने देने : सांसद अनुराग ठाकुर

Ago

1058, Mall Enclave, DAYAL NAGAR,
Ludhiana, Punjab 141001

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?