मंडी/धर्मवीर – 80वें स्वतंत्रता दिवस का जिला स्तरीय समारोह कल मंडी शहर के सेरी मंच पर आयोजित किया जाएगा जिसमें प्रदेश सरकार में ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री अनिरूद्ध सिंह बतौर मुख्यातिथि शिरकत करके ध्वजारोहण करेंगे। आज स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। समारोह के दौरान आकषर्ण का मुख्य केंद्र रहने वाली परेड़ का आज एसपी मंडी विनोद कुमार और एएसपी मंडी अभिमन्यू वर्मा ने निरीक्षण किया।
एएसपी मंडी अभिमन्यू वर्मा ने बताया कि परेड़ में पुलिस और होमगार्ड की पुरूष और महिला टुकड़ियों के अलावा, बैंड, एनसीसी की सीनियर और जूनियर टुकड़ी, स्काउट एंड गाइड और एनएसएस की टुकड़ियां भाग लेंगी। इन सभी में 300 से अधिक प्रतिभागी भाग लेकर सलामी देंगे। उन्होंने बताया कि समारोह के समापन तक मंडी शहर में सेरी मंच के आस पास ट्रेफिक व्यवस्था को एकतरफा ही रखा जाएगा। लोगों को किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए पुलिस जवान हर जगह तैनात किए जाएंगे। उन्होंने लोगों से स्वतंत्रता दिवस पर आयोजित होने वाले इस भव्य समारोह में शामिल होने का आहवान भी किया।
