By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Reading: मां नैना देवी के दरबार पहुंचे विधायक रणधीर शर्मा, श्रद्धालुओं के लिए बेहतर व्यवस्थाओं की जताई उम्मीद
Share
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Search
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
© 2022 Dawn News Network Pvt Ltd. | News Media Company | All Rights Reserved.
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal > Blog > himachal > मां नैना देवी के दरबार पहुंचे विधायक रणधीर शर्मा, श्रद्धालुओं के लिए बेहतर व्यवस्थाओं की जताई उम्मीद
himachalNews

मां नैना देवी के दरबार पहुंचे विधायक रणधीर शर्मा, श्रद्धालुओं के लिए बेहतर व्यवस्थाओं की जताई उम्मीद

Chandrika
Chandrika 2 Min Read
Updated 2026/08/14 at 7:05 PM
Share

बिलासपुर, सुभाष-:हिमाचल प्रदेश के विश्व प्रसिद्ध शक्तिपीठ श्री नैना देवी में श्रावण अष्टमी मेले के चलते श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ रही है। इसी बीच भाजपा विधायक एवं प्रदेश मुख्य प्रवक्ता रणधीर शर्मा ने मां श्री नैना देवी के दरबार में पहुंचकर विधिवत पूजा-अर्चना की और माता का आशीर्वाद प्राप्त किया। इस दौरान उन्होंने प्रदेश और देशवासियों सहित मेले में पहुंच रहे श्रद्धालुओं को श्रावण अष्टमी नवरात्र की शुभकामनाएं दीं।श्रावण अष्टमी के पावन अवसर पर विधायक रणधीर शर्मा ने श्री नैना देवी मंदिर पहुंचकर माता रानी की पूजा-अर्चना की। उन्होंने मां के चरणों में शीश नवाकर प्रदेश की सुख-समृद्धि और शांति की कामना की।

पत्रकारों से बातचीत करते हुए रणधीर शर्मा ने कहा कि श्री नैना देवी का श्रावण अष्टमी मेला धार्मिक आस्था और हमारी प्राचीन संस्कृति से जुड़ा महत्वपूर्ण आयोजन है। सदियों से इन मेलों को श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया जाता रहा है और हर वर्ष देश के विभिन्न हिस्सों से लाखों श्रद्धालु माता के दरबार में पहुंचते हैं।उन्होंने उम्मीद जताई कि जिला प्रशासन और मंदिर न्यास की ओर से मेले के दौरान श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए पुख्ता इंतजाम किए गए होंगे। उन्होंने कहा कि बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने को देखते हुए यातायात, पेयजल, स्वच्छता, सुरक्षा और दर्शन व्यवस्था पर विशेष ध्यान दिया जाना आवश्यक है।रणधीर शर्मा ने कहा कि उनका विश्वास है कि प्रशासन और मंदिर न्यास श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध करवाएंगे, ताकि माता के दरबार में आने वाले किसी भी श्रद्धालु को परेशानी का सामना न करना पड़े।

TAGGED: Bilaspur shree naina devi temple
Chandrika August 14, 2026
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print
Previous Article मंडी में कल अरिरूद्ध सिंह फहराएंगे तिरंगा, आज तैयारियों को दिया गया अंतिम रूप
Next Article पेंटिंग्स में दिखा बदलते शिमला का रंग, अक्षत तंवर और क्रिदय चौहान रहे अव्वल
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Browse by Category
  • Accident
  • Business /Employement
  • crime
  • education
  • election
  • festival
  • health
  • himachal
  • News
  • political
  • political
  • Religion
  • Sports
  • Uncategorized
  • weather
  • शख़्सियत

You Might Also Like

पेंटिंग्स में दिखा बदलते शिमला का रंग, अक्षत तंवर और क्रिदय चौहान रहे अव्वल

Ago

मंडी में कल अरिरूद्ध सिंह फहराएंगे तिरंगा, आज तैयारियों को दिया गया अंतिम रूप

Ago

हरियाली तीज पर सजा महिला मोर्चा का उत्सव, संस्कृति और परंपरा का दिखा रंग

Ago

सुजानपुर अस्पताल में निशुल्क स्वास्थ्य शिविर को अनुमति नहीं, ट्रस्ट ने सरकार पर साधा निशाना

Ago

1058, Mall Enclave, DAYAL NAGAR,
Ludhiana, Punjab 141001

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?