By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Reading: पांवटा साहिब में सब्जी व्यापारी की हत्या से सनसनी, विश्वकर्मा चौक पर वारदात
Share
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Search
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
© 2022 Dawn News Network Pvt Ltd. | News Media Company | All Rights Reserved.
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal > Blog > crime > पांवटा साहिब में सब्जी व्यापारी की हत्या से सनसनी, विश्वकर्मा चौक पर वारदात
crimehimachal

पांवटा साहिब में सब्जी व्यापारी की हत्या से सनसनी, विश्वकर्मा चौक पर वारदात

Chandrika
Chandrika 2 Min Read
Updated 2026/08/18 at 6:09 PM
Share

Summer express/सिरमौर,भूपेंद्र-: पांवटा साहिब के विश्वकर्मा चौक पर तड़के एक सब्जी व्यापारी की गला रेतकर हत्या किए जाने से क्षेत्र में दहशत फैल गई। वारदात करीब ढाई से तीन बजे के बीच हुई। मृतक की पहचान भाव सिंह पुत्र सही राम, निवासी गांव आवत, डाकघर कोटी उतरू, तहसील शिलाई के रूप में हुई है।जानकारी के अनुसार भाव सिंह रोजाना पांवटा साहिब से सब्जियां खरीदकर शिलाई क्षेत्र के बाजारों में सप्लाई करते थे। घटना की रात भी वह सब्जी लेने पांवटा आए थे। पुलिस के मुताबिक अज्ञात हमलावरों ने विश्वकर्मा मंदिर के पास नगर परिषद की बंद पार्किंग में उन पर चाकू से हमला किया। उनके गले पर गहरे वार के निशान मिले हैं।

हमले के बाद गंभीर रूप से घायल भाव सिंह ने भागकर जान बचाने की कोशिश की। वह पार्किंग की सीढ़ियों से छत तक पहुंचे और वहां से एनएच-07 स्थित विश्वकर्मा मंदिर के समीप आए, लेकिन अत्यधिक रक्तस्राव के कारण सड़क पर गिर पड़े। घटनास्थल पर पार्किंग, सीढ़ियों, छत और सड़क तक खून के निशान मिले हैं। स्थानीय लोगों और पुलिस ने उन्हें सिविल अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।सूचना मिलते ही पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी। जुंगा से फोरेंसिक विशेषज्ञों की टीम ने मौके पर पहुंचकर साक्ष्य जुटाए। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है और हमलावरों की तलाश में कई टीमें जुटी हैं।डीएसपी मानवेंद्र ठाकुर ने बताया कि मामले के सभी पहलुओं की जांच की जा रही है। जरूरत पड़ने पर एसआईटी का गठन भी किया जा सकता है। मृतक के परिजनों ने किसी पुरानी दुश्मनी से इनकार किया है।

TAGGED: Sirmour Vishwakarma Chowk murder case
Chandrika August 18, 2026
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print
Previous Article छात्रसंघ चुनावों को तुरंत प्रभाव से बहाल करे प्रदेश सरकार…एबीवीपी
Next Article मंत्री राजेश धर्माणी ने राजकीय संस्कृत महाविद्यालय डंगार के विद्यार्थियों से किया संवाद
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Browse by Category
  • Accident
  • Business /Employement
  • crime
  • education
  • election
  • festival
  • health
  • himachal
  • News
  • political
  • political
  • Religion
  • Sports
  • Uncategorized
  • weather
  • शख़्सियत

You Might Also Like

मंत्री राजेश धर्माणी ने राजकीय संस्कृत महाविद्यालय डंगार के विद्यार्थियों से किया संवाद

Ago

छात्रसंघ चुनावों को तुरंत प्रभाव से बहाल करे प्रदेश सरकार…एबीवीपी

Ago

शिमला पुलिस की बड़ी कार्रवाई: दो अंतरराज्यीय हेरोइन सप्लायर गिरफ्तार, 2026 में अब तक 66 मुख्य सप्लायर दबोचे

Ago

भाजपा के कामों का श्रेय लेने में जुटी सुक्खू सरकार: राजिंद्र गर्ग

Ago

1058, Mall Enclave, DAYAL NAGAR,
Ludhiana, Punjab 141001

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?