By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Reading: एचआरटीसी पेंशनरों ने सरकार पर वायदाखिलाफी का लगाया आरोप, बकाया एरियर जल्द जारी करने की मांग
Share
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Search
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
© 2022 Dawn News Network Pvt Ltd. | News Media Company | All Rights Reserved.
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal > Blog > himachal > एचआरटीसी पेंशनरों ने सरकार पर वायदाखिलाफी का लगाया आरोप, बकाया एरियर जल्द जारी करने की मांग
himachalNews

एचआरटीसी पेंशनरों ने सरकार पर वायदाखिलाफी का लगाया आरोप, बकाया एरियर जल्द जारी करने की मांग

Chandrika
Chandrika 2 Min Read
Updated 2026/08/24 at 4:43 PM
Share

हमीरपुर, अरविंद- : हिमाचल पथ परिवहन निगम (एचआरटीसी) के सेवानिवृत्त कर्मचारियों ने प्रदेश सरकार पर वायदाखिलाफी का आरोप लगाते हुए अपने लंबित बकाया एरियर का जल्द भुगतान करने की मांग उठाई है। हिमाचल परिवहन सेवानिवृत्त कर्मचारी कल्याण मंच के प्रदेश अध्यक्ष अजमेर सिंह ने कहा कि सरकार ने पेंशनरों को जल्द बकाया राशि जारी करने का आश्वासन दिया था, लेकिन अभी तक इस दिशा में कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है।हमीरपुर में मंच की जिला कार्यकारिणी की विशेष बैठक के बाद अजमेर सिंह ने कहा कि 7 जून 2026 को सरकार के साथ हुई बैठक में पेंशनरों के हित में 20 करोड़ रुपये तथा अन्य लंबित बकाया के लिए 20 करोड़ रुपये रखने की बात कही गई थी। उस समय पेंशनरों को भरोसा दिलाया गया था कि राशि जल्द जारी कर दी जाएगी। उन्होंने कहा कि अब जानकारी मिल रही है कि संबंधित फाइल वित्त विभाग से ही रिजेक्ट कर दी गई है, जिससे पेंशनरों में भारी रोष है।

अजमेर सिंह ने कहा कि प्रदेश सरकार कई वर्गों के कर्मचारियों और पेंशनरों को राहत दे रही है, लेकिन एचआरटीसी के सेवानिवृत्त कर्मचारियों के साथ भेदभावपूर्ण रवैया क्यों अपनाया जा रहा है, यह समझ से परे है। उन्होंने कहा कि उम्रदराज पेंशनर लंबे समय से अपने हक की राशि का इंतजार कर रहे हैं और लगातार आश्वासनों के बावजूद उन्हें भुगतान नहीं किया जा रहा।उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री स्वयं परिवहन परिवार से जुड़े रहे हैं और एचआरटीसी कर्मचारियों व सेवानिवृत्त कर्मचारियों की समस्याओं को भली-भांति समझते हैं। ऐसे में सरकार को पेंशनरों की मांगों पर गंभीरता से विचार करते हुए लंबित एरियर जल्द जारी करना चाहिए।मंच ने मुख्यमंत्री और प्रदेश सरकार से मांग की है कि पेंशनरों से किए गए वायदे को शीघ्र पूरा कर उन्हें आर्थिक राहत प्रदान की जाए।

TAGGED: Hamirpur HRTC Pensioners
Chandrika August 24, 2026
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print
Previous Article हिमाचल के अनछुए पर्यटन स्थलों को देश-दुनिया तक पहुंचाने के लिए मिलकर काम करें: मुख्यमंत्री
Next Article देशभर में ‘सेवा संकल्प अभियान’ चलाएगी भाजपा, पीएम मोदी के 25 वर्षों के सेवाकाल को समर्पित होंगे कार्यक्रम 
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Browse by Category
  • Accident
  • Business /Employement
  • crime
  • education
  • election
  • festival
  • health
  • himachal
  • News
  • political
  • political
  • Religion
  • Sports
  • Uncategorized
  • weather
  • शख़्सियत

You Might Also Like

देशभर में ‘सेवा संकल्प अभियान’ चलाएगी भाजपा, पीएम मोदी के 25 वर्षों के सेवाकाल को समर्पित होंगे कार्यक्रम 

Ago

हिमाचल के अनछुए पर्यटन स्थलों को देश-दुनिया तक पहुंचाने के लिए मिलकर काम करें: मुख्यमंत्री

Ago

संजौली कॉलेज में ओल्ड स्टूडेंट एसोसिएशन ने करवाया बैडमिंटन टूर्नामेंट, कुलदीप राठौर ने विजेताओं को किया सम्मानित

Ago

पंडोगा में फार्मडायरेक्ट कर्मचारियों ने लिया स्वदेशी उत्पादों को बढ़ावा देने का संकल्प

Ago

1058, Mall Enclave, DAYAL NAGAR,
Ludhiana, Punjab 141001

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?