आरविंदर सिंह,हमीरपुर | हमीरपुर पिछले सालों के मुकाबले इस साल हालांकि हमीरपुर जिला में ज्यादा बरसात तो नहीं हुई है लेकिन दो-तीन भारी बारिशों से इस बार लगभग 30 लख रुपए के फलदार पौधे बर्बाद हुए हैं इसे बागवानों को आर्थिक रूप से नुकसान हुआ है। इस नुकसान की भरपाई के लिए संबंधित लोगों की डैमेज रिपोर्ट बनाकर बागवानी निदेशालय को भेजी गई है। इसके अलावा बरसात के इस सीजन में बागवानी विभाग हमीरपुर को 60 हजार नए फलदार पौधे लगाने का टारगेट दिया गया था इसके मुकाबले में अब तक बागवानी विभाग ने 1 लाख 20 हजार पौधे बागवानों को बेच दिए हैं।
बागवानी विभाग हमीरपुर के डिप्टी डायरेक्टर राजेश्वर परमार ने बताया कि निदेशालय से नए प्लांट्स लगाने का जो टारगेट मिला था उससे करीब दुगने प्लांट्स अब तक बेच दिए गए हैं और बागवानों ने बारात के समय इन्हें लगाने का काम भी कर चुके हैं। उन्होंने बताया कि हालांकि हमीरपुर ज़िला में इस बार कम बारिश हुई है लेकिन पिछले दो-तीन क्लस्टर में बारिश की वजह से बगीचों में नुकसान जरूर हुआ है उसकी डैमेज रिपोर्ट बनाकर निदेशालय को भेज दी गई है वहां से जो भी राहत मिलेगी उसे बागवानों को जारी कर दिया जाएगा।
